Home > Crime > जमशेदपुर में टीचर की शिकायत से आहत 7वीं की छात्रा ने दी जान, घर लौटकर खाया ज़हर

जमशेदपुर में टीचर की शिकायत से आहत 7वीं की छात्रा ने दी जान, घर लौटकर खाया ज़हर

Jamshedpur : जमशेदपुर के गोविंदपुर से एक बेहद दिल दहला देने वाली खबर (Jamshedpur Suicide ) सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। गोविंदपुर थाना क्षेत्र के देव नगर (जनता मार्केट) में रहने वाली 13 साल की मासूम श्रेया राज ने अपनी जान दे दी। श्रेया प्रतिष्ठित चिन्मया विद्यालय में कक्षा 7 की छात्रा थी।

पूरी घटना 17 अक्टूबर को स्कूल में हुई एक पेरेंट-टीचर मीटिंग (PTM) के बाद घटी। इस मीटिंग के दौरान शिक्षक ने श्रेया की माँ से उसकी कुछ शरारतों और स्कूल में की गई अनुशासनहीनता की शिकायत की थी।

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur : मानगो में ऑटो चालक ने पत्नी से विवाद के बाद लगाई फांसी, इलाके में शोक की लहर

बताया जा रहा है कि टीचर की यह शिकायत श्रेया को इतनी चुभ गई कि वह मानसिक रूप से गहरे सदमे में चली गई। घर लौटने के बाद वह काफी गुमसुम थी। उसी दिन, जब उसकी मां किसी काम से पड़ोस के घर गईं, तब श्रेया ने घर में अकेला पाकर कोई ज़हरीला पदार्थ (Jamshedpur Suicide) खा लिया।

जब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, तो परिवार में हड़कंप मच गया। परिजन उसे फौरन टाटा मोटर्स अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन 18 अक्टूबर को इलाज के दौरान श्रेया जिंदगी की जंग हार गई।

अस्पताल प्रशासन की सूचना पर गोविंदपुर पुलिस मौके पर पहुंची। 19 अक्टूबर को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया। इस दर्दनाक हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे मोहल्ले में मातम पसरा है। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है और वे आगे की कार्रवाई कर रहे हैं।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply