Home > Jamshedpur > Jamshedpur Rally‌ : संविधान बचाओ रैली 25 मई को जमशेदपुर में, शामिल होंगे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता+ VDO

Jamshedpur Rally‌ : संविधान बचाओ रैली 25 मई को जमशेदपुर में, शामिल होंगे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता+ VDO

Jamshedpur : (Jamshedpur Congress Rally) पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से 25 मई 2025 को संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया जाएगा। यह रैली साकची स्थित पोस्ट ऑफिस के सामने पार्किंग मैदान में दोपहर 3 बजे से शुरू होगी। रैली में कांग्रेस के कई राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय वरिष्ठ नेता शिरकत करेंगे और भारतीय संविधान की रक्षा को लेकर जनसभा को संबोधित करेंगे। (Jamshedpur Congress Rally)

Jamshedpur Congress Rally : आ रहे हैं प्रदेश प्रभारी के राजू

Jamshedpur Congress Rally: जानकारी देते कांग्रेस जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे

Jamshedpur Congress Rally: जानकारी देते कांग्रेस जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे

शनिवार को साकची के एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने बताया कि इस रैली में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश प्रभारी के. राजू, सह प्रभारी सिरीबेला प्रसाद, सांसद गुरमीत सिंह सप्पल, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, मंत्री राधाकृष्णन किशोर, विधायक राजेश कच्छप, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार बलमुचू और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार के साथ-साथ कई अन्य राष्ट्रीय प्रवक्ता व वरिष्ठ नेता भाग लेंगे।

उन्होंने बताया कि इस जनसभा में प्रखंड, मंडल, पंचायत और वार्ड स्तर पर कार्यरत कांग्रेस कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और आम नागरिकों को आमंत्रित किया गया है। पार्टी इस मंच से संविधान को बचाने और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए अपनी बात जनता तक पहुंचाएगी।

रैली को सफल बनाने के लिए जिला स्तर से लेकर ग्राम स्तर तक व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। पोस्टर, बैनर और होर्डिंग्स लगाए जाएंगे और घर-घर जाकर लोगों को आमंत्रण देने का अभियान भी चलाया जाएगा। सामाजिक संगठनों और सभी समाजों के प्रतिनिधियों को भी रैली में शामिल होने का न्योता दिया गया है। कांग्रेस संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं ताकि आयोजन भव्य और सफल हो सके।

इसे भी पढ़ें – Loksabha Speaker Jamshedpur Programme : लोकसभा स्पीकर ओम बिरला 25 मई को झारखंड दौरे पर, रांची व जमशेदपुर में कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

इससे एक दिन पूर्व, शुक्रवार को रैली स्थल पर तैयारी समिति की बैठक भी हुई, जिसकी अध्यक्षता आनंद बिहारी दुबे ने की। बैठक का संचालन जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष संजय सिंह आज़ाद ने किया।

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
झारखंड में अगले साल अप्रैल-मई में पंचायत चुनाव की तैयारी, ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट जरूरी

Leave a Reply