Home > Jamshedpur > Loksabha Speaker Jamshedpur Programme : लोकसभा स्पीकर ओम बिरला 25 मई को झारखंड दौरे पर, रांची व जमशेदपुर में कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Loksabha Speaker Jamshedpur Programme : लोकसभा स्पीकर ओम बिरला 25 मई को झारखंड दौरे पर, रांची व जमशेदपुर में कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Ranchi  🙁 Loksabha Speaker Jamshedpur Programme) लोकसभा के सभापति ओम बिरला रविवार 25 मई को झारखंड के एक दिवसीय दौरे पर रांची और जमशेदपुर आएंगे। वह इस दौरे में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेंगे। ( Loksabha Speaker Jamshedpur Programme)

दौरे की शुरुआत रविवार को सुबह 9:10 बजे दिल्ली से रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर आगमन से होगी। इसके बाद वे सुबह 9:20 बजे बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।

दोपहर 12:15 बजे वे जमशेदपुर के लोयोला स्कूल स्थित फैसी सभागार पहुंचेंगे, जहां सिंहभूम चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्लेटिनम जुबली समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम दोपहर 2:00 बजे तक चलेगा।

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Police Patrolling : जमशेदपुर में बढ़ी घटनाएं, पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में शुरू की पैदल गश्त

इसके बाद वे दोपहर 3:15 बजे जमशेदपुर के सोनारी हवाई अड्डे से रांची के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम 5:45 बजे वे रांची के डांगरटोली स्थित स्वर्ण भूमि पहुंचेंगे, जहां विभिन्न समूहों द्वारा आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में भाग लेंगे। यह कार्यक्रम रात 7:40 बजे तक चलेगा।

You may also like
Free Health Checkup Camp Jamshedpur : जमशेदपुर में रोटरी क्लब और प्रेस क्लब का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, 75 से अधिक लोगों ने कराया चेकअप
Jamshedpur News : सीपी कबीर क्लब में शरद पूर्णिमा पर पूजा-पाठ, भजन और कबीर जी की आरती का आयोजन
Tatanagar Railway News : टाटानगर-खातीपुरा ट्रेन को आज हरी झंडी दिखाएंगे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, सुरक्षा जांचने पहुंचे रेल एसपी
Jamshedpur Cyclone : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का रायरंगपुर दौरा टला, अब 28 अक्टूबर को नहीं हो पाएगा बादामपहाड़-पुरी एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन

Leave a Reply