Home > Jamshedpur > डीडीसी ने साकची में की जेएसएलपीएस की समीक्षा, स्वयं सहायता समूह की संख्या बढ़ाकर 16 हज़ार 500 करने का निर्देश

डीडीसी ने साकची में की जेएसएलपीएस की समीक्षा, स्वयं सहायता समूह की संख्या बढ़ाकर 16 हज़ार 500 करने का निर्देश

जमशेदपुर : डीडीसी मनीष कुमार ने मंगलवार को साकची में जेएसएलपीएस के काम की समीक्षा की। समीक्षा वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए की गई। डीडीसी ने बताया कि अभी जिले में 15964 स्वयं सहायता समूह सक्रिय हैं। अगले माह तक इसकी संख्या 16500 करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने निर्देश दिया कि महिला स्वयं सहायता समूह गठित होते ही उनका बैंक खाता भी खोल दें। ताकि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने में कोई दिक्कत ना हो। समीक्षा के दौरान पता चला कि चालू वित्तीय साल में निर्धारित लक्ष्य 3394 के विरुद्ध 659 स्वयं सहायता समूह को क्रेडिट लिंकेज का लाभ मिला है। ये लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया गया।

इसे भी पढ़ें – मानगो के जाकिर नगर इमामबारगाह में मजलिस के बाद निकले हजरत अली अकबर अलैहिस्सलाम के ताबूत, अजादारों ने की जियारत

You may also like
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur News: JTET परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों के आसपास रहेगी निषेधाज्ञा, धालभूम एसडीएम ने जारी किया विशेष आदेश
Jamshedpur Advocate News : राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिवक्ताओं ने लिया एकजुटता का संकल्प, जमशेदपुर में लॉयर्स डिफेंस ने आयोजित की संगोष्ठी+VDO
Jamshedpur SIR Fraud : मतदाता सूची से नाम कटने का फर्जी मैसेज भेजकर साइबर ठगी की कोशिश, जमशेदपुर के वोटरों को प्रशासन ने किया अलर्ट