Home > Jamshedpur > कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में जुगसलाई में कांग्रेसियों ने निकाला मशाल जुलूस, मणिपुर में राष्ट्रपति शासन की मांग

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में जुगसलाई में कांग्रेसियों ने निकाला मशाल जुलूस, मणिपुर में राष्ट्रपति शासन की मांग

जमशेदपुर : कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में मंगलवार की रात जुगसलाई में कांग्रेसियों ने मशाल जुलूस निकाला। इस मशाल जुलूस में महिलाओं ने भी भाग लिया। मशाल जुलूस में कांग्रेसी भाजपा की केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि बुधवार को कारगिल दिवस है। पूरा देश इसे विजय दिवस के रूप में मनाएगा। कांग्रेसी भी मनाएंगे। लेकिन, कांग्रेसी कारगिल युद्ध में भाग लेने वाले मणिपुर के उस जवान को भी याद करेंगे। जिसकी पत्नी के साथ मणिपुर में अशोभनीय हरकत की गई। उन्होंने मांग की मणिपुर की सरकार को अविलंब बर्खास्त करना चाहिए और वहां राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र की यह कैसी भाजपा सरकार है जो अपने जवानों के साथ ऐसा सलूक कर रही है। उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि मणिपुर के उस पीड़ित जवान की पत्नी के साथ अशोभनीय हरकत करने वाले आरोपियों को बचाने में केंद्र सरकार जुटी हुई है।
इसे भी पढ़ें – नवाचार रिसर्च इनक्यूबेशन एंड इनोवेशन काउंसिल आयोजित कर रही आईडेंटिफिकेशन चैलेंज प्रतियोगिता, 29 जुलाई को साकची में होगा फाइनल

You may also like
Jamshedpur Diwali : जमशेदपुर में बिना लाइसेंस पटाखा बेचने वालों पर शिकंजा, सुंदरनगर में आधा दर्जन दुकानों की जांच
Jamshedpur Karvachauth : जमशेदपुर में करवा चौथ की धूम, चांद के दीदार का इंतजार; पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत+VDO
Kadma Police station: कदमा थाना में ग्रामीणों का हंगामा, बोड़ाम के दो युवकों की रिहाई की मांग पर धरना
Jamshedpur Education : चक्रवात ‘अर्णव’ का असर: जमशेदपुर में 28 और 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, कक्षा 12 तक पढ़ाई स्थगित