Home > Crime > शिव चर्चा के साहब हरिंद्रानंद की मृत्यु पर उनका अंतिम दर्शन करने रांची जा रहे लोगों की बोलेरो चौका में रेलिंग से टकराई, एक की मौत नौ घायल

शिव चर्चा के साहब हरिंद्रानंद की मृत्यु पर उनका अंतिम दर्शन करने रांची जा रहे लोगों की बोलेरो चौका में रेलिंग से टकराई, एक की मौत नौ घायल

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर: शिव चर्चा के साहब हरिंद्रानंद की मृत्यु पर रविवार को उनके अंतिम दर्शन करने रांची जा रहे जमशेदपुर के लोगों की बोलेरो गाड़ी सरायकेला खरसावां जिले के चौका में रेलिंग से टकरा गई है। बताते हैं कि बोलेरो काफी तेज रफ्तार में थी और चालक इसे नियंत्रित नहीं कर सका। बेकाबू बोलेरो गाड़ी रेलिंग से टकराई। इस सड़क हादसे में भुइयांडीह इलाके के रहने वाले चालक संतोष प्रमाणिक की मौत हो गई है। इसके अलावा 9 लोग घायल हुए हैं। सभी घायल जमशेदपुर के रहने वाले हैं। घायलों में पटेल नगर की रहने वाली संगीता, गंगोत्री पटेल नगर की कामिनी गुरु बहन, सरस्वती देवी, पटेल नगर की गंगा गुरु बहन, भालुबासा की सुमित्रा देवी आदि शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लाया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर चौका थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। गौरतलब है कि शिव चर्चा के संस्थापक साहब हरिंद्रानंद ने रविवार की सुबह तड़के लगभग 3:00 बजे अपना शरीर त्याग दिया है। उनका पार्थिव शरीर उनके निवास स्थल पुरानी विधानसभा के पीछे गेट नंबर 1 के पास धुर्वा में रखा गया है। उनका अंतिम दर्शन सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक भक्त कर सकेंगे। जमशेदपुर से भी यह भक्त शव का अंतिम दर्शन करने जा रहे थे। बताते हैं कि 5 सितंबर को भी सुबह 6:00 बजे से दोपहर से पहले 11:00 बजे तक शव का दर्शन किया जा सकता है।

You may also like
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur News: JTET परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों के आसपास रहेगी निषेधाज्ञा, धालभूम एसडीएम ने जारी किया विशेष आदेश
Jamshedpur Advocate News : राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिवक्ताओं ने लिया एकजुटता का संकल्प, जमशेदपुर में लॉयर्स डिफेंस ने आयोजित की संगोष्ठी+VDO
Jamshedpur SIR Fraud : मतदाता सूची से नाम कटने का फर्जी मैसेज भेजकर साइबर ठगी की कोशिश, जमशेदपुर के वोटरों को प्रशासन ने किया अलर्ट

Leave a Reply