Home > Business > टाटा स्टील की नोआमुंडी आयरन माइन्स को बाला गुलशन टंडन अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस

टाटा स्टील की नोआमुंडी आयरन माइन्स को बाला गुलशन टंडन अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस

दिल्ली में टाटा स्टील को मिला पुरस्कार
न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर :
टाटा स्टील की नोआमुंडी आयरन माइंस को फेडरेशन ऑफ इंडियन मिनरल इंडस्ट्रीज द्वारा सर्वश्रेष्ठ समग्र प्रदर्शन के लिए बाला गुलशन टंडन अवॉर्ड आफ एक्सीलेंस से सम्मानित किया गया है। यह अवार्ड साल 2021-22 के लिए मिला है। पुरस्कार दिल्ली में फिमी की 56 वीं वार्षिक आमसभा के दौरान टाटा स्टील को दिया गया। शनिवार को टाटा स्टील की तरफ से यह जानकारी दी गई।
मूल्यांकन और प्रस्तुति के आधार पर मिला पुरस्कार
टाटा स्टील को फेडरेशन ऑफ इंडियन मिनरल इंडस्ट्रीज के द्वारा दिया गया यह पुरस्कार मूल्यांकन और प्रस्तुति के आधार पर मिला है। ज्यूरी समिति के निर्णय के बाद ही पुरस्कार के लिए टाटा स्टील की नोआमुंडी आयरन माइन को चुना गया। इसके पहले जुलाई 2022 में टाटा स्टील की नोआमुंडी आयरन माइन को सस्टेनेबल डेवलपमेंट के लिए फाइव स्टार रेटिंग मिली थी।

You may also like
Mango Chhath Ghat Cleaning : छठ महापर्व को लेकर मानगो नगर निगम अलर्ट, 14 घाटों की सफाई और रोशनी के लिए अधिकारियों की तैनाती
Jamshedpur Assault Caseजमशेदपुर में मारपीट रोकने पहुंचे युवक की पांच लोगों ने की पिटाई, पुलिस पर 5 हजार रुपये लेने का आरोप
Jamshedpur Rail News : सड़क हादसे में घायल की जान बचा सकते हैं शुरुआती कुछ मिनट, रेलकर्मियों को सिखाए गए बचाव के तरीके
Jamshedpur Brown Sugar : जमशेदपुर में ब्राउन शुगर का कारोबार: छोटी मछलियों पर कार्रवाई से कब पकड़े जाएंगे नशे के बड़े सौदागर?

Leave a Reply