Home > Crime > उलीडीह थाना क्षेत्र में डिमना डिवाइडर में घायल पड़ी मिली एक महिला, पुलिस ने एमजीएम में कराया भर्ती

उलीडीह थाना क्षेत्र में डिमना डिवाइडर में घायल पड़ी मिली एक महिला, पुलिस ने एमजीएम में कराया भर्ती

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र में शैलेंद्र सिंह कॉम्प्लेक्स के सामने डिमना रोड डिवाइडर में रविवार को दोपहर बाद एक घायल महिला पड़ी मिली है। महिला की स्थिति काफी गंभीर बताई जा रही है। लोगों का कहना है कि यह महिला डिमना रोड के बगल में स्थित कचरा बस्ती से धीरे-धीरे पैदल आई और डिमना डिवाइडर पर गिर गई। उसके पैर और कमर से खून बह रहा है। घटना की सूचना मिलने पर उलीडीह पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस का आकलन है कि महिला पर किसी ने हमला किया है और उसे घायल कर दिया है। या फिर किसी ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गई। पुलिस महिला की पहचान करने में जुटी हुई है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply