Home > Crime > बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के नरभेराम स्कूल के पास सिदगोड़ा थाना प्रभारी की कार की टक्कर से मजदूर घायल, लोगों ने थाना प्रभारी के साथ की धक्का-मुक्की + वीडियो

बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के नरभेराम स्कूल के पास सिदगोड़ा थाना प्रभारी की कार की टक्कर से मजदूर घायल, लोगों ने थाना प्रभारी के साथ की धक्का-मुक्की + वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के नरभेराम स्कूल के पास सोमवार को सिदगोड़ा थाना प्रभारी रंजीत कुमार की कार की टक्कर से जिसको का सफाई कर्मी घायल हो गया। इसके बाद लोगों ने थाना प्रभारी को घेर लिया और उनके साथ धक्का-मुक्की की। बताते हैं कि थाना प्रभारी वर्दी में नहीं थे। इस वजह से लोगों ने उन्हें नहीं पहचाना। हालांकि थाना प्रभारी चेतावनी देते रहे कि वह सिदगोड़ा थाने के प्रभारी हैं। बड़ा बाबू हैं।लेकिन, कोई उनकी सुनने के लिए तैयार नहीं था। घटना की सूचना मिलने पर बिष्टुपुर थाना पुलिस पहुंची और तब हंगामा शांत कराया और घायल सफाई कर्मी को इलाज के लिए टीएमएच भिजवाया। लोगों का आरोप है कि कार तेज रफ्तार में थी और कार चला रहे थाना प्रभारी मोबाइल पर बात कर रहे थे। इसी के चलते यह हादसा हुआ है। बताते हैं कि जुस्को का सफाई कर्मी सफाई कर रहा था। तभी यह हादसा हुआ। इस घटना पर सवाल उठने लगे हैं। क्या पुलिस दूसरों को ही नियमों पर चलना सिखाएगी और खुद नियमों पर अमल नहीं करेगी। कहा जा रहा है कि अगर थाना प्रभारी तेज रफ्तार कार नहीं चलाते। मोबाइल पर बात नहीं कर रहे होते तो यह घटना नहीं घटती।

इसे भी पढ़ें- साकची थाना क्षेत्र के एमजीएम अस्पताल के गेट पर एक पास पर अंदर जा रहे थे 5 लोग, होमगार्ड से उलझे, हुआ बवाल

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply