Home > Jamshedpur > हिंदू नव वर्ष यात्रा को लेकर लगाए गए 300 मजिस्ट्रेट, ड्रोन से होगी जुलूस की निगरानी, डीसी एसएसपी ने लिया जायजा

हिंदू नव वर्ष यात्रा को लेकर लगाए गए 300 मजिस्ट्रेट, ड्रोन से होगी जुलूस की निगरानी, डीसी एसएसपी ने लिया जायजा

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : हिंदू नव वर्ष यात्रा पर मंगलवार को शहर में विभिन्न इलाकों से जुलूस निकलेंगे। बड़ा जुलूस एमजीएम मेडिकल कॉलेज के पास स्थित सुभाष मैदान से आम बागान पहुंचेगा। इसी तरह कदमा गणेश पूजा मैदान से भी जुलूस निकलेगा। जिला प्रशासन ने हिंदू नव वर्ष यात्रा को सकुशल संपन्न कराने की तैयारी पूरी कर ली है।

SSP प्रभात कुमार

डीसी विजया जाधव और एसएसपी प्रभात कुमार ने मंगलवार की सुबह हिंदू नव वर्ष यात्रा के रास्तों का निरीक्षण किया। डीसी और एसएसपी आम बागान मैदान भी गए और कार्यक्रम स्थल का भी निरीक्षण किया। एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि यात्रा संपन्न कराने के लिए 300 मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। इसके अलावा 1500 से अधिक पुलिसकर्मी भी कानून व्यवस्था को संभालने के लिए तैनात किए गए हैं।

DC विजया जाधव

संवेदनशील इलाकों में भी पुलिस की तैनाती की गई है। डीसी विजया जाधव ने बताया कि जुलूस की ड्रोन से भी निगरानी होगी। इसके अलावा रास्तों की साफ-सफाई भी कराई गई है। श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं होगी।

इसे भी पढ़ें- कदमा थाना क्षेत्र के विजया हेरीटेज फेस वन में अपार्टमेंट की समिति पर लगा कुत्ते के बच्चे को मार डालने का आरोप, एसएसपी ऑफिस पहुंचा मामला

You may also like
Jamshedpur News: JTET परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों के आसपास रहेगी निषेधाज्ञा, धालभूम एसडीएम ने जारी किया विशेष आदेश
Jamshedpur SIR Fraud : मतदाता सूची से नाम कटने का फर्जी मैसेज भेजकर साइबर ठगी की कोशिश, जमशेदपुर के वोटरों को प्रशासन ने किया अलर्ट
Jamshedpur Tata Power
Jamshedpur Tata Power : टाटा पावर ने रूफटॉप सोलर को लेकर शुरू की अनूठी पहल, छह एपिसोड की माइक्रो ड्रामा सीरीज ‘तेरी छत, मेरी छत’ लॉन्च
Jamshedpur Rail News : सड़क हादसे में घायल की जान बचा सकते हैं शुरुआती कुछ मिनट, रेलकर्मियों को सिखाए गए बचाव के तरीके

Leave a Reply