Home > Crime > जमीन विवाद में की गई मानगो के रोड नंबर 13 बी में जाहिद की हत्या, रात को घर से बुलाकर ले गए थे हत्यारोपी

जमीन विवाद में की गई मानगो के रोड नंबर 13 बी में जाहिद की हत्या, रात को घर से बुलाकर ले गए थे हत्यारोपी

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के मानगो जवाहर नगर रोड नंबर 13 बी में बुधवार को एक जर्जर मकान में 30 वर्षीय युवक मोहम्मद जाहिद की सर कूच कर हत्या कर दी गई है‌। पुलिस को अब तक जांच में पता चला है कि जमीन विवाद में यह हत्या हुई है। परिजनों का कहना है कि गुलमोहर अपार्टमेंट के पास जाहिद के बड़े भाई शहजाद खान ने जमीन खरीदी थी। उसी को लेकर तीन चार महीने से विवाद चल रहा था। इसकी जानकारी शहजाद खान ने डीएसपी को दी थी। साथ ही मानगो थाने को भी सूचना दी थी। शहजाद खान के भाई ने बताया कि जाहिद खान अपने भाई शहजाद खान के साथ रोड नंबर 14 में रहता था। वह मंगलवार की रात लगभग 10:00 बजे घर से निकला था। उसको फोन किया गया और घर बुलाया गया।

घटना के बारे में बता रहे हैं मृतक के बड़े भाई

तो बोला कि अभी थोड़ी देर बाद घर आते हैं। थोड़ी देर बाद वह घर पहुंचा था और फिर दूध पीने के बाद घर से निकल गया था। उसे रोड नंबर 13 बी के रहने वाले अरशद और बिट्टू उर्फ मिंटू बुलाने के लिए आए थे। शहजाद को आशंका है कि इन्हीं लोगों ने जाहिद की हत्या करा दी।

घटना के बारे में बता रहे हैं मृतक के परिजन

घटना की जानकारी मिलने पर सिटी एसपी के विजय शंकर भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया।‌ सिटी एसपी ने बताया कि पूरे मामले की जांच चल रही है। परिजन अपनी बात बता रहे हैं। जब तक पूरे मामले की जांच ना हो जाए यह कहना मुश्किल है कि हत्या किस लिए की गई। जांच के बाद ही पुलिस किसी नतीजे पर पहुंचेगी। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

city SP के विजय शंकर
You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

1 Response

  1. Annakes

    Нужен качественный ремонт стиральной машины в Москве? Наш сервисный центр предлагает оперативные и профессиональные услуги по ремонт стиральных машин в москве недорого. Присоединяйтесь к нашей группе в Telegram и узнайте больше: https://t.me/s/remont_stiralnyh_mashin_moskve

Leave a Reply