Home > Crime > मानगो थाना क्षेत्र के जवाहर नगर रोड नंबर 13 बी में एक युवक की पत्थर से कूच कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

मानगो थाना क्षेत्र के जवाहर नगर रोड नंबर 13 बी में एक युवक की पत्थर से कूच कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के जवाहर नगर रोड नंबर 13 बी में एक युवक की पत्थर से कुछ कर हत्या कर दी गई है। युवक का नाम मोहम्मद जाहिद बताया जा रहा है। उसकी उम्र 30 साल के आसपास है। मोहम्मद जाहिद का शव खंडहरनुमा मकान के अंदर मिला। बुधवार की दोपहर लोगों ने शव देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस फौरन मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेने के बाद इसका पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। इलाके के लोगों ने बताया कि मोहम्मद जाहिद रोड नंबर 14 का रहने वाला है। वह नशे का आदी था। छोटे-मोटे केस में वह जेल भी जा चुका है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply