Home > Crime > बहन की शादी में निमंत्रण नहीं दिया तो जुस्को वाटर डिवीजन का कर्मचारी महिला को करने लगा मानसिक तौर पर प्रताड़ित, डीसी ऑफिस पर प्रदर्शन

बहन की शादी में निमंत्रण नहीं दिया तो जुस्को वाटर डिवीजन का कर्मचारी महिला को करने लगा मानसिक तौर पर प्रताड़ित, डीसी ऑफिस पर प्रदर्शन


न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भालूबासा हरिजन बस्ती की रहने वाली महिला शिवानी महानंद ने जुस्को वाटर डिवीजन के कर्मचारी धीरज मुखी पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। शिवानी महानंद ने इस मामले में डीसी ऑफिस पर प्रदर्शन किया। उनके साथ राष्ट्रीय दलित मुखी समाज के पदाधिकारी भी मौजूद थे। उसके बाद डीसी को ज्ञापन देकर आरोपी कर्मचारी धीरज मुखी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। शिवानी महानंद ने बताया कि धीरज मुखी जुस्को वाटर डिवीजन में कर्मचारी हैं। वह भी भालूबासा हरिजन बस्ती का रहने वाला है। धीरज मुखी शिवानी महानंद का रिश्तेदार है।

घटना के बारे में बता रही शिवानी महानंद

उनकी फुआ का लड़का है। शिवानी महानंद ने बताया कि उनकी बहन की शादी हो रही थी। उन्होंने अपनी बहन ज्योति की शादी का निमंत्रण पत्र धीरज मुखी को नहीं दिया। इससे वह बदले की भावना से शिवानी को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। वह बस्ती के क्वार्टर से शिवानी को हटाना चाहता है। जबकि यह क्वार्टर टाटा कंपनी का है। टाटा कंपनी के लैंड डिपार्टमेंट में धीरज मुखी रोज शिकायत करता रहता है। इसकी वजह से वहां के अधिकारी मामले की जांच करने के लिए आते रहते हैं और जांच के बाद संतुष्ट होकर चले जाते हैं। लेकिन धीरज मुखी लगातार हर आठ 10 दिन में शिकायत कर उसे तंग कर रहा है। धीरज मुखी ने बुधवार को दस -12 युवकों को भेजा और कहा कि वह जुस्को से आए हैं। क्वार्टर खाली कर दो। उसके बाद शिवानी महानंद जुस्को ऑफिस गई तो पता चला कि वहां से किसी को नहीं भेजा गया है।

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur : परसुडीह के गोल पहाड़ी की रहने वाली महिला के साथ किया गया दुष्कर्म का प्रयास, एसएसपी से शिकायत

You may also like
Jamshedpur SIR Fraud : मतदाता सूची से नाम कटने का फर्जी मैसेज भेजकर साइबर ठगी की कोशिश, जमशेदपुर के वोटरों को प्रशासन ने किया अलर्ट
Jamshedpur Tata Power
Jamshedpur Tata Power : टाटा पावर ने रूफटॉप सोलर को लेकर शुरू की अनूठी पहल, छह एपिसोड की माइक्रो ड्रामा सीरीज ‘तेरी छत, मेरी छत’ लॉन्च
Tata Steel Foundation Uniform Services Coaching : टाटा स्टील फाउंडेशन की पहल से युवाओं को मिल रहा देश सेवा का अवसर, 17 को सरकारी नौकरी
Ranchi Diwali: रांची में दीपावली, छठ और काली पूजा की तैयारियों की समीक्षा, डीसी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध काम के निर्देश