Home > Crime > एमजीएम अस्पताल में 13 वर्षीय एक किशोरी का कराया गया गर्भपात, निकली मरी हुई बच्ची

एमजीएम अस्पताल में 13 वर्षीय एक किशोरी का कराया गया गर्भपात, निकली मरी हुई बच्ची

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल में बुधवार को 13 वर्षीय किशोरी का गर्भपात कराया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर किशोरी के गर्भ से एक बच्ची को निकाला। बच्ची मरी हुई थी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के पदाधिकारी एमजीएम अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए हैं। पुलिस किशोरी का बयान नोट कर रही है। लेकिन बच्ची कुछ बता नहीं पा रही है। वह डरी हुई है। सीडब्ल्यूसी की एक टीम बच्ची की काउंसलिंग कर रही है और उससे पूछा जा रहा है कि उसके साथ कैसे क्या हुआ और किसने क्या किया। सूत्र बताते हैं कि परिजनों ने किशोरी को गर्भपात की गोली खिला दी थी। इसके बाद तबीयत बिगड़ने पर उसे एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सिटी एसपी के विजय शंकर ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

You may also like
Jamshedpur Diwali : जमशेदपुर में बिना लाइसेंस पटाखा बेचने वालों पर शिकंजा, सुंदरनगर में आधा दर्जन दुकानों की जांच
Jamshedpur Karvachauth : जमशेदपुर में करवा चौथ की धूम, चांद के दीदार का इंतजार; पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत+VDO
Kadma Police station: कदमा थाना में ग्रामीणों का हंगामा, बोड़ाम के दो युवकों की रिहाई की मांग पर धरना
Jamshedpur Education : चक्रवात ‘अर्णव’ का असर: जमशेदपुर में 28 और 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, कक्षा 12 तक पढ़ाई स्थगित

Leave a Reply