Home > Jamshedpur > भारी बारिश के बाद खुली टीएसयूआईएसएल की पोल, एमजीएम गोल चक्कर पर जलभराव से परेशानी

भारी बारिश के बाद खुली टीएसयूआईएसएल की पोल, एमजीएम गोल चक्कर पर जलभराव से परेशानी

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर: जमशेदपुर में रविवार को हुई भारी बारिश के बाद टाटा स्टील यूटिलिटीज इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड की पोल खुल गई है। शहर का ड्रेनेज सिस्टम ठीक नहीं है। इसी के चलते बरसात के बाद एमजीएम अस्पताल गोल चक्कर पर जलभराव हो गया। जलभराव होने की वजह से लोग आना जाना नहीं कर पा रहे थे। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। एमजीएम गोल चक्कर पर हर बार जलभराव से आवागमन बाधित होता है। लोगों ने इसकी शिकायत कई बार टीएसयूआईएसएल और प्रशासनिक अधिकारियों से की। लेकिन प्रशासनिक अधिकारी और टीएसयूआईएसएल के अधिकारी इस तरफ ध्यान नहीं देते हैं। लोगों का कहना है कि टीएसयूआईएसएल यूं तो हमेशा कहीं न कहीं काम करता रहता है। लेकिन, एमजीएम गोल चक्कर पर जलभराव से निजात दिलाने के लिए वह कुछ नहीं कर रहा है।

You may also like
Jamshedpur Advocate News : राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिवक्ताओं ने लिया एकजुटता का संकल्प, जमशेदपुर में लॉयर्स डिफेंस ने आयोजित की संगोष्ठी+VDO
Jamshedpur SIR Fraud : मतदाता सूची से नाम कटने का फर्जी मैसेज भेजकर साइबर ठगी की कोशिश, जमशेदपुर के वोटरों को प्रशासन ने किया अलर्ट
Jamshedpur Tata Power
Jamshedpur Tata Power : टाटा पावर ने रूफटॉप सोलर को लेकर शुरू की अनूठी पहल, छह एपिसोड की माइक्रो ड्रामा सीरीज ‘तेरी छत, मेरी छत’ लॉन्च
Mango Chhath Ghat Cleaning : छठ महापर्व को लेकर मानगो नगर निगम अलर्ट, 14 घाटों की सफाई और रोशनी के लिए अधिकारियों की तैनाती

Leave a Reply