Home > Jamshedpur > जमशेदपुर में लावारिस सांड़ का सर्वे शुरू, पहले दिन मिले 80 सांड़, साकची में सर्वाधिक 13

जमशेदपुर में लावारिस सांड़ का सर्वे शुरू, पहले दिन मिले 80 सांड़, साकची में सर्वाधिक 13

Jamshedpur : जमशेदपुर झारखंड में शहर की सड़कों पर बढ़ती लावारिस सांड़ की समस्या को नियंत्रित करने के लिए जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति ने व्यापक सर्वेक्षण अभियान शुरू किया है। उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार के निर्देश पर टीम ने साकची, बिष्टुपुर, सोनारी, कदमा, टेल्को और अन्य प्रमुख इलाकों में निरीक्षण कर लावारिस सांड़ (Jamshedpur Buffalo Attack) की पहचान की। सर्वेक्षण के दौरान कुल 80 सांड़ चिन्हित किए गए हैं। टीम में पशु चिकित्सक डॉ. सागर हांसदा, राजस्व निरीक्षक और संबंधित क्षेत्र के स्वच्छता पर्यवेक्षक शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में विजया गार्डन में आर्मी जवान और शिक्षिका के घर चोरी, 60 लाख के गहने और नकद उड़ा ले गए चोर+VDO

Jamshedpur Buffalo Attack के बाद हुए सर्वे रिपोर्ट के आधार पर नगर निगम ने पशु पकड़ने वाले ठेकेदार को निर्देश जारी किया है कि चिन्हित स्थानों से लावारिस सांड़ को सुरक्षित तरीके से पकड़कर पशु शरणालय में भेजा जाए। साथ ही जिन पशु मालिकों के सांड़ खुले में छोड़े मिले हैं, उनके खिलाफ नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने कहा कि यह एक सतत अभियान है, जिसका उद्देश्य शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु रखना और नागरिकों को लावारिस पशुओं से होने वाली असुविधा से बचाना है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में ऐसे सर्वेक्षण लगातार किए जाएंगे, ताकि शहर की सड़कों पर सुरक्षा और व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

You may also like
जमशेदपुर जिला बार संघ के अधिवक्ता अमित वर्मा का निधन, 7 सितंबर को दूसरी पाली में कार्य से विरत रहेंगे अधिवक्ता
टेल्को में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, CCTV में संदिग्ध कैद
Jamshedpur Crime: गोलमुरी में रिश्तेदारों पर जेवरात और नकद रुपये चोरी करने का आरोप, FIR दर्ज
घाटशिला में छापेमारी: 1.81 किलो गांजा और ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार+VDO

Leave a Reply