Home > Crime > वियतनाम में सड़क हादसे में रांची के युवक की मौत, शव लाने में जुटा प्रशासन+VDO

वियतनाम में सड़क हादसे में रांची के युवक की मौत, शव लाने में जुटा प्रशासन+VDO

Ranchi : रांची के कैलाश नगर निवासी राजा कुमार बंसी की वियतनाम में सड़क दुर्घटना के बाद मौत (Ranchi Youth Died In Vietnam) हो गई। उनके पार्थिव शरीर को रांची लाने के लिए जिला प्रशासन राज्य सरकार के निर्देश पर जरूरी प्रक्रिया में जुटा है।

जानकारी के अनुसार, 25 सितंबर 2026 को वियतनाम में हुई सड़क दुर्घटना में राजा कुमार बंसी गंभीर रूप से घायल (Ranchi Youth Died In Vietnam) हुए थे। अगले दिन 26 सितंबर की सुबह उनकी मृत्यु हो गई।

मंगलवार को मृतक के परिजनों ने रांची के जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री से समाहरणालय ब्लॉक-ए स्थित उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात की। इस दौरान परिजनों ने पार्थिव शरीर को जल्द रांची लाने के लिए प्रशासन से सहयोग का आग्रह किया।

जिला प्रशासन की ओर से बताया गया कि राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पार्थिव शरीर को शीघ्र रांची लाने के लिए सभी आवश्यक प्रशासनिक कदम उठाए जा रहे हैं। संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने और परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रशासन ने कहा कि शोकाकुल परिवार को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

मुलाकात के दौरान शांति समिति के सदस्य जय सिंह यादव, रांची नगर निगम के वार्ड नंबर 27 के पार्षद और मृतक के परिजन मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें – भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच को लेकर रांची में सुरक्षा सख्त, बिना टिकट दर्शकों को स्टेडियम के पास नहीं जुटने दिया जाएगा+VDO

You may also like
Jamshedpur ED Raid: 734 करोड़ के GST घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, जमशेदपुर में बबलू जायसवाल के घर-दफ्तर समेत 3 ठिकानों पर छापा
Jamshedpur Crime: चेकिंग से भागी कार ने कई वाहनों को मारी टक्कर, टायर फटने के बाद पकड़ी गई, 2 युवक और 2 युवतियां हिरासत में
Jamshedpur Speed Gun : हादसे में मंत्री की बेटी की मौत के बाद हरकत में आई ट्रैफिक पुलिस, मरीन ड्राइव पर स्पीड गन से 100 से ज्यादा वाहनों के चालान, जानें गति सीमा
Jamshedpur Advocate : जमशेदपुर की अधिवक्ता अनुराधा चौधरी का निधन, 30 सितंबर को शोक में न्यायिक कार्य से अलग रहेंगे वकील

Leave a Reply