Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर जिला बार संघ की नियमित रूप से प्रैक्टिस करने वाली अधिवक्ता अनुराधा चौधरी का मंगलवार 29 सितंबर 2026 को निधन हो गया (Jamshedpur Advocate) । वह पिछले कुछ समय से कैंसर की गंभीर बीमारी से पीड़ित थीं और नई दिल्ली स्थित एम्स में उनका इलाज चल रहा था। उपचार के दौरान अपराह्न करीब 3 बजे उन्होंने अंतिम सांस (Jamshedpur Advocate) ली।
उनके निधन की सूचना मिलने के बाद जमशेदपुर के अधिवक्ता समुदाय में शोक की लहर है। अधिवक्ताओं ने उनके असामयिक निधन पर गहरा दुख जताते हुए इसे अधिवक्ता समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
अधिवक्ता अक्षय कुमार झा ने बताया कि वह कोलकाता कोर्ट के कार्य से बाहर थे और उन्हें व्हाट्सऐप ग्रुप के माध्यम से अधिवक्ता अनुराधा चौधरी के निधन की जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि अनुराधा चौधरी के निधन से अधिवक्ता समुदाय ने एक साथी को खो दिया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की।
जमशेदपुर जिला बार संघ के अध्यक्ष रतिंद्र नाथ दास, महासचिव कुमार राजेश रंजन, उपाध्यक्ष बलाई पांडा सहित अधिवक्ताओं ने भी शोक व्यक्त किया। लॉयर्स डिफेंस से जुड़े अधिवक्ता परमजीत कुमार श्रीवास्तव, विनोद कुमार मिश्रा, अमित कुमार, संजीव कुमार झा, नवीन प्रकाश, केशव कुमार सिंह, रविंद्र कुमार और नीरज कुमार समेत अन्य अधिवक्ताओं ने भी संवेदना जताई।
अधिवक्ताओं ने निर्णय लिया है कि बुधवार 30 सितंबर 2026 को द्वितीय पाली में सभी अधिवक्ता अपने न्यायिक कार्य से अलग रहकर दिवंगत अधिवक्ता अनुराधा चौधरी को श्रद्धांजलि देंगे। इस दौरान उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की जाएगी।
इसे भी पढ़ें – वियतनाम में सड़क हादसे में रांची के युवक की मौत, शव लाने में जुटा प्रशासन+VDO




