Home > Lifestyle > भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच को लेकर रांची में सुरक्षा सख्त, बिना टिकट दर्शकों को स्टेडियम के पास नहीं जुटने दिया जाएगा+VDO

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच को लेकर रांची में सुरक्षा सख्त, बिना टिकट दर्शकों को स्टेडियम के पास नहीं जुटने दिया जाएगा+VDO

Ranchi (Jharkhand ) : जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, धुर्वा में 9 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी (Ranchi T 20 Cricket Match) हैं। मैच के दौरान बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा, यातायात, भीड़ नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारी की गई है।

दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में सोमवार को जिला समाहरणालय के सभागार में बैठक (Ranchi T 20 Cricket Match) हुई। इसमें मैच के सफल और व्यवस्थित आयोजन को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों तथा जेएससीए पदाधिकारियों के साथ जरूरी तैयारियों की समीक्षा की गई।

बैठक में स्टेडियम और आसपास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के साथ यातायात प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण पर विशेष जोर दिया गया। प्रशासन ने निर्देश दिया कि मैच के दिन दोपहर 3 बजे से दर्शकों की इंट्री शुरू होने से पहले बिना टिकट वाले लोगों को स्टेडियम के आसपास जमा नहीं होने दिया जाए।

दर्शकों को निर्धारित गेट से कतारबद्ध तरीके से स्टेडियम में प्रवेश कराया जाएगा। प्रशासन ने क्रिकेट प्रेमियों से अपील की है कि वे समय से पहले स्टेडियम पहुंचकर निर्धारित स्थान पर कतार में खड़े हों। साथ ही प्रतिबंधित सामान लेकर स्टेडियम में नहीं आने की अपील की गई है।

प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों और जेएससीए पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सभी तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश दिया है। पार्किंग व्यवस्था और यातायात संचालन को लेकर भी विशेष इंतजाम किए जाएंगे।

बैठक में रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन, अपर जिला दण्डाधिकारी धनंजय, एसडीओ सदर कुमार रजत, सिटी एसपी पारस राणा, ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह, ट्रेनी आईएएस आस्था शरण, जेएससीए अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव, उपाध्यक्ष संजय पाण्डेय और सचिव सौरभ तिवारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

जिला प्रशासन ने शहरवासियों और क्रिकेट प्रेमियों से यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित पार्किंग स्थल का इस्तेमाल करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Bindal Mall Firing: जमशेदपुर बिंदल मॉल फायरिंग में बड़ी कार्रवाई, रायपुर टोल प्लाजा से चार साजिशकर्ता गिरफ्तार

You may also like
झारखंड में मानसून के साथ बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, स्टार हेल्थ ने बढ़ाई हेल्थकेयर सेवाओं तक पहुंच
टाटा मोटर्स जमशेदपुर में 14.03 फीसद बोनस, कर्मचारियों को अधिकतम 87,543 और औसतन 53,787 रुपये, 1 अक्टूबर को खाते में आएगी राशि+VDO
झारखंड के जमशेदपुर में कार के अंदर चल रहा था ऑनलाइन जुआ, तीन युवक गिरफ्तार; 1.18 लाख नकद और मोबाइल बरामद
जमशेदपुर में विकास कार्यों की खुली पोल? प्राक्कलन समिति ने दिए इन ठेकेदारों पर कार्रवाई के निर्देश

Leave a Reply