Home > Crime > Seraikela News: पुराने खरकई पुल से नदी में कूदी किशोरी, लोगों की सूझबूझ और पुलिस की तत्परता से बची जान+VDO

Seraikela News: पुराने खरकई पुल से नदी में कूदी किशोरी, लोगों की सूझबूझ और पुलिस की तत्परता से बची जान+VDO

Seraikela News

Seraikela : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर में शनिवार दोपहर पुराने खरकई पुल से एक किशोरी ने अचानक नदी में छलांग लगा दी। घटना के बाद पुल पर अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई (Seraikela Crime) । हालांकि स्थानीय लोगों की सूझबूझ और पुलिस की तत्परता से किशोरी की जान बच गई। उसे सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया गया।

घटना दोपहर करीब 12:30 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किशोरी पुराने खरकई पुल पर पहुंची और अचानक नदी में कूद गई। उसे नदी में छलांग लगाते देख आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू कर (Seraikela Crime) दिया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया।

बताया जाता है कि नदी में पानी कम होने के कारण किशोरी डूबने से बच गई और पानी के बीच ही खड़ी रही। स्थानीय लोगों ने उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने में मदद की। इसी बीच सूचना मिलने पर आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और बचाव दल की मदद से किशोरी को सुरक्षित नदी से बाहर निकाला गया।

किशोरी जींस और शर्ट पहने हुई थी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, उसकी उम्र कम है और वह नाबालिग है। पुलिस उसे अपने साथ थाने ले गई, जहां उससे पूछताछ की गई।

आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने बताया कि किशोरी से पूछताछ की गई है। उसकी काउंसलिंग की जा रही है, ताकि उसकी परेशानी को समझकर उसका समाधान किया जा सके। फिलहाल किशोरी के नदी में छलांग लगाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस उसकी पहचान और घटना के पीछे की वजह जानने में जुटी है।

राहत की बात यह रही कि इस घटना में किशोरी को गंभीर चोट नहीं आई और समय रहते उसे सुरक्षित बचा लिया गया।

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Crime : प्रिंस खान को सरेंडर करने का अल्टीमेटम, वासेपुर स्थित घर पर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

You may also like
Jamshedpur Gangster Akhilesh
Jamshedpur Gangster Akhilesh : जेलर हत्याकांड में अखिलेश सिंह का नया दावा, सुप्रीम कोर्ट में कहा- हत्या के दिन यूपी की जेल में था बंद
Jamshedpur News Accident
Lohardaga Accident : नेतरहाट घूमने जा रहे जमशेदपुर के पांच लोग हादसे में घायल, दिशा संकेत बोर्ड से टकराकर खेत में पलटी कार
Road Safety Awareness
Road Safety Awareness : स्थापना दिवस पर सड़क सुरक्षा का संदेश, उपायुक्त राजीव रंजन ने निकाली जागरूकता रैली
Jamshedpur Ramarcha Puja
Jamshedpur Ramarcha Puja : बिष्टुपुर मिलानी हॉल में सरयू राय की रामार्चा पूजा का महाप्रसाद वितरित, अधिवक्ताओं ने किया सम्मानित