Home > Crime > मानगो के कुंवर बस्ती में युवक पर चाचा ने राड से किया हमला, गंभीर हालत में एमजीएम अस्पताल में भर्ती

मानगो के कुंवर बस्ती में युवक पर चाचा ने राड से किया हमला, गंभीर हालत में एमजीएम अस्पताल में भर्ती

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के कुंवर बस्ती में शुक्रवार को एक युवक पर उसके चाचा ने राड से हमला कर दिया। इस घटना में युवक मनीष कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। उसका सर फट गया। उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया है। मनीष ने बताया कि उसके चाचा कल्याण सिंह के साथ उसका कई साल से संपत्ति विवाद चला आ रहा है। शुक्रवार को भी इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। इसकी सूचना पाकर वह काम से घर लौटा। तभी उसके चाचा कल्याण सिंह ने उस पर राड से हमला कर दिया। इस घटना में उसकी चाची शिल्पी सिंह भी चाचा के साथ थी। राड से हमला होते ही मनीष जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद भी लोग उसकी पिटाई करते रहे। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
इसे भी पढ़ें-कपाली ओपी के कमारगोड़ा के पास स्वर्णरेखा नदी में मिला किशोर का शव, जांच में जुटी पुलिस

You may also like
Adityapur Firing : आदित्यपुर में डॉक्टर ओपी आनंद को सगे भाई ने मारी गोली, TMH में हालत गंभीर; पारिवारिक विवाद में हुई फायरिंग
Mango Brown Sugar Arrest : मानगो में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 64 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार
Jamshedpur Potters: आधुनिकता की चमक में खो रही कुम्हारों के चाक की रफ्तार, जमशेदपुर में पुश्तैनी पेशे पर मंडराया संकट
Potka Road Accident: जमशेदपुर में स्कूली बच्चों से भरा ऑटो हाईवे पर पलटा, तीन छात्र घायल; दो की हालत गंभीर