Home > Crime > बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के जयप्रकाश आश्रम के पास दो युवकों के साथ मारपीट, एक जख्मी, एमजीएम अस्पताल में भर्ती + वीडियो

बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के जयप्रकाश आश्रम के पास दो युवकों के साथ मारपीट, एक जख्मी, एमजीएम अस्पताल में भर्ती + वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के जयप्रकाश आश्रम के पास शुक्रवार की शाम एक वृद्ध को मुस्लिम बस्ती के कुछ लोगों ने चादर ओढ़ाकर पीट दिया। इस पर वृद्ध के परिजन और कुछ युवक घटनास्थल पर पहुंचे और पूछा कि वृद्ध के साथ क्यों मारपीट की गई है। इस पर वहां खड़े युवकों ने कारण पूछने गए युवकों के साथ मारपीट शुरू कर दी। कारण पूछने गए कई युवक वहां से भाग खड़े हुए। लेकिन गौतम पात्रो और तपन को युवकों ने घेर लिया। गौतम पात्रो को लाठी-डंडे से मारपीट कर जख्मी कर दिया गया है। गौतम पात्रो को खून से लथपथ हालत में एमजीएम अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। तपन को मामूली चोट आई है। घटना की शिकायत बर्मामाइंस थाना पुलिस से कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

घटना के बारे में बता रहा प्रत्यक्षदर्शी


इसे भी पढ़ें-उलीडीह थाना क्षेत्र के ओल्ड सुभाष कॉलोनी में महिला ने अपने पति की हत्या कर खुद को घर में कर लिया कैद, पुलिस ने लिया हिरासत में + वीडियो

You may also like
Adityapur Firing : आदित्यपुर में डॉक्टर ओपी आनंद को सगे भाई ने मारी गोली, TMH में हालत गंभीर; पारिवारिक विवाद में हुई फायरिंग
Mango Brown Sugar Arrest : मानगो में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 64 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार
Jamshedpur Potters: आधुनिकता की चमक में खो रही कुम्हारों के चाक की रफ्तार, जमशेदपुर में पुश्तैनी पेशे पर मंडराया संकट
Potka Road Accident: जमशेदपुर में स्कूली बच्चों से भरा ऑटो हाईवे पर पलटा, तीन छात्र घायल; दो की हालत गंभीर