Home > Crime > कपाली ओपी के कमारगोड़ा के पास स्वर्णरेखा नदी में मिला किशोर का शव, जांच में जुटी पुलिस

कपाली ओपी के कमारगोड़ा के पास स्वर्णरेखा नदी में मिला किशोर का शव, जांच में जुटी पुलिस

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : कपाली ओपी के कमारगोड़ा के पास स्वर्णरेखा नदी में किशोर का शव मिला है। शव कदमा के उलियान स्थित बजरंग पथ के रहने वाले पियूष श्रीवास्तव का है। उसकी उम्र 15 वर्ष बताई जा रही है। पीयूष 4 मार्च से घर से गायब था। बाद में उसका शव नदी में मिला। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीयूष के बड़े भाई आयुष ने पुलिस को बताया कि उसका भाई टाटा वर्कर्स यूनियन हाई स्कूल में कक्षा 10 का छात्र था। 4 मार्च को क्लास की एक लड़की के साथ सहेलियों ने फोन कर प्रैंक किया था। इसको लेकर उसने फोन पर फटकार भी लगाई थी। पर प्रैंक करने वालों के परिजनों ने पुलिस केस की धमकी दे डाली थी। इसके बाद सुबह से वह परेशान था। बताते हैं कि 4 मार्च को रात 9:00 बजे वह साइकिल लेकर घर से निकला था। बोला था थोड़ी देर में आ जाएंगे। इसके बाद वापस नहीं आया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। पीयूष के दोस्तों से पूछताछ की जा रही है।
इसे भी पढ़ें-घाटशिला में जगदीश चंद्र उच्च विद्यालय में शिक्षक व कर्मचारी की भर्ती प्रक्रिया स्थगित करने की मांग, डीसी को ज्ञापन

You may also like
Jharkhand State Bar Counsel : झारखंड स्टेट बार काउंसिल के नए अध्यक्ष बने अभय कुमार चतुर्वेदी, रिंकू भगत उपाध्यक्ष निर्वाचित
Jamshedpur World Record : 16 महीने के ऋत्विक के एक मिनट के वीडियो ने दिलाई अंतर्राष्ट्रीय पहचान, दुनिया के नक्शे पर आई लौहनगरी
Jugsalai Nagar Parishad : दिवाली-छठ से पहले जुगसलाई नगर परिषद अलर्ट, गंदगी फैलाने वालों पर लगेगा जुर्माना
Adityapur Firing : आदित्यपुर में डॉक्टर ओपी आनंद को सगे भाई ने मारी गोली, TMH में हालत गंभीर; पारिवारिक विवाद में हुई फायरिंग