Home > Crime > उलीडीह थाना क्षेत्र के ओल्ड सुभाष कॉलोनी में महिला ने अपने पति की हत्या कर खुद को घर में कर लिया कैद, पुलिस ने लिया हिरासत में + वीडियो

उलीडीह थाना क्षेत्र के ओल्ड सुभाष कॉलोनी में महिला ने अपने पति की हत्या कर खुद को घर में कर लिया कैद, पुलिस ने लिया हिरासत में + वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के ओल्ड सुभाष कॉलोनी में एक महिला मीरा सिंह ने अपने पति अमरनाथ सिंह की हत्या कर दी। अमरनाथ सिंह की हत्या कर शव को घर में ही रखा और चारों तरफ से दरवाजा बंद कर लिया। जब शव से बदबू आने लगी। तब स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुणे में मौजूद अमरनाथ के बेटे को दी। इसके बाद बेटे ने पुलिस को फोन किया। तब उलीडीह और मानगो थाना पुलिस बुधवार की देर रात घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस स्थानीय लोगों के साथ अंदर घुसी। लेकिन तभी मीरा सिंह ने शोर मचा कर सबको घर से भगा दिया। इसी बीच स्थानीय लोगों ने शव को देखा। बताते हैं कि शव को जलाने का भी प्रयास किया गया है। पुलिस के पहुंचते ही मीरा सिंह ने सभी को रोक दिया और पुलिस से बहस करने लगी। इलाके के लोगों का कहना है कि मीरा सिंह ने अपने घर के आसपास बिजली का करंट दौड़ा दिया है। इस वजह से कोई घर के अंदर नहीं जा पा रहा था। बाद में महिला पुलिस बुलाकर पुलिस अंदर घुसी और आरोपी मीरा सिंह को हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया। थाने पर उससे पूछताछ की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताते हैं कि अमरनाथ रियल एस्टेट का बिजनेस करते थे। इनकी एक बेटी बेंगलुरु में है। उसको भी घटना की सूचना दे दी गई है।


इसे भी पढ़ें-कपाली ओपी के कमारगोड़ा के पास स्वर्णरेखा नदी में मिला किशोर का शव, जांच में जुटी पुलिस

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें