Home > Crime > पुलिस ने उलीडीह में बैंक ऑफ इंडिया में बैंक डकैती की घटना अंजाम देने वाले 5 डकैतों को पटना से किया गिरफ्तार, विदेश भागने की फिराक में थे

पुलिस ने उलीडीह में बैंक ऑफ इंडिया में बैंक डकैती की घटना अंजाम देने वाले 5 डकैतों को पटना से किया गिरफ्तार, विदेश भागने की फिराक में थे

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : पुलिस ने उलीडीह थाना क्षेत्र के उलीडीह में 18 अगस्त को बैंक डकैती की घटना को अंजाम देने वाले पांच डकैतों को पटना से गिरफ्तार किया है। पटना से गिरफ्तार करने के बाद सभी पांच डकैतों को पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों के सामने पेश करने के बाद जेल भेज दिया। एसएसपी प्रभात कुमार ने बुधवार को बताया कि 18 अक्टूबर को सूचना मिली थी कि बैंक ऑफ इंडिया में डकैती की घटना को अंजाम देने वाले पांच बदमाश पटना में छिपे हुए हैं और भागने की फिराक में हैं। इसी पर पुलिस टीम भेजकर वहां छापामारी की गई। एसएसपी ने बताया कि पुलिस पटना पहुंची। पुलिस टीम ने पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र के सैदपुर के रहने वाले प्रमोद बिंद और उसके सहयोगी जहानाबाद के घोसी के रहने वाले धर्मेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर इनसे पूछताछ की गई। इन दोनों ने बताया कि पटना के ही सैदपुर का रहने वाला राजीव रंजन कुमार उर्फ पप्पू, रांची के डोरंडा के सिद्धार्थ नगर का रहने वाला नीरज बरेली के बारे में जानकारी दी और बताया कि पप्पू अपनी पत्नी निभा देवी और सहयोगी नीरज बराइली के साथ देश छोड़कर भागने की फिराक में है। इसके बाद पुलिस बैरिया बस स्टैंड पहुंची और पप्पू, उसकी पत्नी निभा कुमारी और नीरज बरेली को भी गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों ने घटना में हाथ होना कुबूल कर लिया है।पप्पू सिंह के पास से लूटी गई 30 हजार 100 रुपए की रकम, चांदी का सिक्का और अन्य आभूषण बरामद किया गया है। इनकी निशानदेही पर कंटेनर के छज्जे से एक देसी पिस्टल, 3 कट्ठा और 37 राउंड पिस्टल की गोली और 15 राउंड कट्टा की गोली बरामद की गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है। यह लोग पहले भी बहन डकैती की घटना अंजाम दे चुके हैं। उलीडीह की बैंक डकैती की घटना में डकैतों ने बैंक से 33 लाख 68 हजार 890 रुपए नकद, 41 सीलबंद पैकेट में 2324.76 ग्राम सोने के जेवरात पार कर दिए थे। जेवरात का मूल्य एक करोड़ 12 लाख 11 हजार 868 रुपए है।

You may also like
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur News: JTET परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों के आसपास रहेगी निषेधाज्ञा, धालभूम एसडीएम ने जारी किया विशेष आदेश
Jamshedpur Advocate News : राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिवक्ताओं ने लिया एकजुटता का संकल्प, जमशेदपुर में लॉयर्स डिफेंस ने आयोजित की संगोष्ठी+VDO
Jamshedpur SIR Fraud : मतदाता सूची से नाम कटने का फर्जी मैसेज भेजकर साइबर ठगी की कोशिश, जमशेदपुर के वोटरों को प्रशासन ने किया अलर्ट