Home > Jamshedpur > टाटानगर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे लोको डीजल रिपेयरिंग शेड में झाड़ियों में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी +वीडियो

टाटानगर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे लोको डीजल रिपेयरिंग शेड में झाड़ियों में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी +वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे लोको डीजल रिपेयरिंग शेड में झाड़ियों में भीषण आग लगी है। घटना शुक्रवार की रात की है। आग लगने से अफरा तफरी मच गई है। जहां आग लगी है वहीं नजदीक में डीजल स्टोरेज यूनिट भी है। बताते हैं कि जिस झाड़ी में आग लगी है वहां काफी सूखी झाड़ियां हैं। घटना की जानकारी रेलवे के अधिकारियों को दे दी गई है। आग बुझाने की कोशिशें शुरू हो गई हैं। बताते हैं कि आग रेलवे के ऑफिस की तरफ बढ़ रही है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पा रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर आरपीएफ के अधिकारी फौरन घटनास्थल पर पहुंचे। आग पर नियंत्रण पाने की कोशिश की जा रही है। अग्निशमन विभाग को भी सूचना दे दी गई है।

इसे भी पढ़ें-उलीडीह थाना क्षेत्र के ओल्ड सुभाष कॉलोनी में महिला ने अपने पति की हत्या कर खुद को घर में कर लिया कैद, पुलिस ने लिया हिरासत में + वीडियो

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा