Home > Jamshedpur > जमशेदपुर में लगाए जाएंगे धूल कणों को सोखने वाले पेड़, डीसी की अध्यक्षता में हुई राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम की बैठक

जमशेदपुर में लगाए जाएंगे धूल कणों को सोखने वाले पेड़, डीसी की अध्यक्षता में हुई राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम की बैठक

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : साकची स्थित डीसी ऑफिस में बुधवार को डीसी विजया जाधव की अध्यक्षता में राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम की बैठक हुई। इस बैठक में जमशेदपुर को प्रदूषण मुक्त करने के उपायों पर चर्चा की गई। डीसी ने शहर में पौधरोपण का काम बड़े पैमाने पर शुरू करने और मैकेनिकल स्वीपिंग मशीन को सुचारू रूप से चलाने की बात कही। आम जनों के आवागमन को सुगम बनाने के लिए सिटी बस के परिचालन की योजना तैयार करने का जेएनएसी को निर्देश दिया। इस बैठक में बीआईटी मेसरा के एसोसिएट प्रोफेसर नरेश कुमार भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि शहर में ऐसे पौधे लगाए जाएं जो वायु को साफ रखने में मदद करें। बर्मामाइंस क्षेत्र में धूल कण की मात्रा अधिक है। इसे कम करने के लिए टाटा स्टील और जुस्को से कहा गया।
इसे भी पढ़ें –प्रेमिका शारदा तिवारी ने ही फांसी से लटका कर की थी पुजारी की हत्या, फांसी लगाने का नाटक पुजारी को पड़ा था भारी+ वीडियो

You may also like
Mango Brown Sugar Arrest : मानगो में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 64 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार
Jamshedpur Potters: आधुनिकता की चमक में खो रही कुम्हारों के चाक की रफ्तार, जमशेदपुर में पुश्तैनी पेशे पर मंडराया संकट
Potka Road Accident: जमशेदपुर में स्कूली बच्चों से भरा ऑटो हाईवे पर पलटा, तीन छात्र घायल; दो की हालत गंभीर
Jharkhand Teacher Eligibility Test : सरायकेला में 16,315 अभ्यर्थियों ने दी JTET-2026 की परीक्षा, दोनों पालियों में 93 प्रतिशत से अधिक रही उपस्थिति

Leave a Reply