Home > Crime > कदमा के भाटिया बस्ती के रहने वाले युवक की हत्या, बिष्टुपुर के पीएम माल के पास मिला शव+ वीडियो

कदमा के भाटिया बस्ती के रहने वाले युवक की हत्या, बिष्टुपुर के पीएम माल के पास मिला शव+ वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र के भाटिया बस्ती के रहने वाले युवक रोशन वर्मा की हत्या हो गई है। रोशन वर्मा का शव बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के पीएम माल के पास मिला है। घटना की जानकारी मिलते ही युवक रोशन वर्मा के पिता वीरेंद्र वर्मा अन्य परिजनों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वीरेंद्र वर्मा ने गुरुवार को बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि उनके बेटे का एक्सीडेंट हो गया है। लेकिन, जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि जहां रोशन वर्मा की लाश पड़ी है उससे काफी दूर पीछे उसकी कार खड़ी थी।

मृतक के पिता वीरेंद्र वर्मा

कार लाक थी। कार की चाबी रोशन वर्मा की जेब में थी। रोशन वर्मा के शरीर पर मारपीट के निशान भी थे। इससे साफ लगता है कि उसकी हत्या हुई है। वीरेंद्र वर्मा का कहना है कि रोशन वर्मा हट्टा कट्टा था। उसे कई लोगों ने मिलकर मारा होगा। वीरेंद्र वर्मा ने पुलिस को बताया कि रोशन बुधवार की रात घर से निकला था।

DSP हेडक्वार्टर

उसने कहा कि वह साकची जा रहा है। उसके साथ कार पर लाला नाम का एक युवक भी था। वीरेंद्र वर्मा ने जब फोन किया तो रोशन ने अपने पिता की बात लाला से भी कराई और उस युवक ने कहा कि डरने की कोई बात नहीं है। वह रोशन का साथी है। वीरेंद्र वर्मा ने बताया कि इसके बाद वीरेंद्र बिष्टुपुर में एक बार में गया। वहां गूगल पे से अपनी बहन से 3000 रुपए भी मंगवाए। बार में कुछ रुपए खर्च किए। बाकी रुपए वहां से लेकर वह कार से चला गया। वीरेंद्र वर्मा का कहना है कि पुलिस जांच में पता चलेगा कि कार में सवार युवक कौन था। सीसीटीवी फुटेज से भी जानकारी मिल सकती है। डीएसपी हेड क्वार्टर ने गुरुवार को बताया कि परिजन युवक की हत्या की बात कह रहे हैं। इसी आधार पर कार्रवाई शुरू की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम होने के बाद और जांच में जो तथ्य आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई होगी।
इसे भी पढ़ें –प्रेमिका शारदा तिवारी ने ही फांसी से लटका कर की थी पुजारी की हत्या, फांसी लगाने का नाटक पुजारी को पड़ा था भारी+ वीडियो

You may also like
Mango Brown Sugar Arrest : मानगो में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 64 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार
Jamshedpur Potters: आधुनिकता की चमक में खो रही कुम्हारों के चाक की रफ्तार, जमशेदपुर में पुश्तैनी पेशे पर मंडराया संकट
Potka Road Accident: जमशेदपुर में स्कूली बच्चों से भरा ऑटो हाईवे पर पलटा, तीन छात्र घायल; दो की हालत गंभीर
Jharkhand Teacher Eligibility Test : सरायकेला में 16,315 अभ्यर्थियों ने दी JTET-2026 की परीक्षा, दोनों पालियों में 93 प्रतिशत से अधिक रही उपस्थिति