Home > Crime > प्रेमिका शारदा तिवारी ने ही फांसी से लटका कर की थी पुजारी की हत्या, फांसी लगाने का नाटक पुजारी को पड़ा था भारी+ वीडियो

प्रेमिका शारदा तिवारी ने ही फांसी से लटका कर की थी पुजारी की हत्या, फांसी लगाने का नाटक पुजारी को पड़ा था भारी+ वीडियो


न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र के बारीगोड़ा में टेल्को के पुजारी सुबोध कुमार पांडे की हत्या उसकी प्रेमिका शारदा तिवारी ने ही की थी। बताते हैं कि घटना वाली रात सुबोध कुमार रॉयल स्टैग नामक शराब की बोतल लाया था। उसने शराब पी थी। इसके बाद शारदा तिवारी से संबंध बनाया। बाद में किसी बात पर दोनों में झगड़ा हो गया। झगड़ा होने के बाद सुबोध पांडे ने शारदा तिवारी को धमकी दी कि वह फांसी लगा कर जान दे देगा। शारदा तिवारी बोली फांसी लगा लो। उसके बाद उसने शारदा तिवारी के दुपट्टे से खुद को फांसी पर लटकाने का नाटक किया। लेकिन, तभी शारदा तिवारी ने नीचे रखी चौकी से सुबोध पांडे को धक्का देकर नीचे गिरा दिया। इससे वह हुक पर दुपट्टे के सहारे लटक गया और फड़फड़ा कर उसकी जान निकल गई। इस मामले में शारदा तिवारी समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी। पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू की। इसके बाद शारदा तिवारी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। शारदा तिवारी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

परसुडीह थाना प्रभारी

शारदा तिवारी ने पुलिस को बताया कि सुबोध पांडे ने उसकी जमीन बेचवा कर पैसा ले लिया था और गहना भी बंधक बनवा दिया था। इसी बात को लेकर उसकी सुबोध से अक्सर लड़ाई हो जाया करती थी। यही नहीं सुबोध उसका वीडियो वायरल करने की भी धमकी देता था। इसी के चलते वह सुबोध से छुटकारा पाने की कोशिश में जुटी हुई थी। पुलिस ने घटनास्थल से घटना में प्रयुक्त दुपट्टा के अलावा रॉयल स्टैग कंपनी की अंग्रेजी शराब की बोतल भी बरामद की है। पुलिस ने शारदा तिवारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शारदा तिवारी भी टेल्को थाना क्षेत्र के खडंगाझाड़ की रहने वाली है।
इसे भी पढ़ें-टाटा मोटर्स की बस में टाटा मोटर्स कर्मचारी की अचानक मौत पर उठे सवाल, तनाव में ड्यूटी कर रहे कर्मचारी, साल भर से बंद है डाइट फूड

You may also like
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी
बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका