Home > Crime > जमशेदपुर: डिमना चौक पर मानगो के शंकोसाई के युवक को ट्रेलर ने कुचला, हुई मौत, हो रहा शव का पोस्टमार्टम

जमशेदपुर: डिमना चौक पर मानगो के शंकोसाई के युवक को ट्रेलर ने कुचला, हुई मौत, हो रहा शव का पोस्टमार्टम

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : एमजीएम (MGM) थाना क्षेत्र के डिमना चौक पर शुक्रवार की देर रात एक युवक मनीष कुमार झा को ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इस टक्कर में मनीष कुमार झा की मौत हो गई है। मनीष कुमार झा की उम्र 23 साल के आसपास बताई जा रही है। मनीष मानगो के शंकोसाई रोड नंबर एक का रहने वाला था। मनीष घर से काम की बात कहकर डिमना चौक गया था। वह पैदल ही घर लौट रहा था। तभी ट्रेलर ने उसे टक्कर मारी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना को अंजाम देने के बाद ट्रेलर चालक फरार हो गया। ट्रेलर को पुलिस ने जप्त कर लिया है और थाने ले गई है। मनीष के पिता अवधेश ने बताया कि रात को उनके पड़ोसी ने दरवाजा खटखटाया और बताया कि उसके बेटे का एक्सीडेंट हो गया है। वह एमजीएम अस्पताल में है। इसके बाद अवधेश और अन्य परिजन एमजीएम अस्पताल पहुंचे तो देखा मनीष की मौत हो चुकी थी। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज हो गई है। पुलिस ट्रेलर चालक की तलाश में जुटी हुई है। शुक्रवार को पुलिस ने एमजीएम अस्पताल से के शव गृह से शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। परिजन भी एमजीएम मेडिकल कॉलेज पहुंच गए हैं। यहां पोस्टमार्टम के लिए लिखा पढ़ी की प्रक्रिया जारी है। कुछ देर में शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

You may also like
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur News: JTET परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों के आसपास रहेगी निषेधाज्ञा, धालभूम एसडीएम ने जारी किया विशेष आदेश
Jamshedpur Advocate News : राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिवक्ताओं ने लिया एकजुटता का संकल्प, जमशेदपुर में लॉयर्स डिफेंस ने आयोजित की संगोष्ठी+VDO
Jamshedpur SIR Fraud : मतदाता सूची से नाम कटने का फर्जी मैसेज भेजकर साइबर ठगी की कोशिश, जमशेदपुर के वोटरों को प्रशासन ने किया अलर्ट

Leave a Reply