Home > Crime > साकची थाना क्षेत्र के साकची बाजार से ब्राउन शुगर बेच रहा टिस्को कर्मी गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

साकची थाना क्षेत्र के साकची बाजार से ब्राउन शुगर बेच रहा टिस्को कर्मी गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र के साकची बाजार से एक टिस्को कर्मी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। टिस्को कर्मी का नाम शाहरुख है। वह साकची बाजार के बाटा चौक के पास से गिरफ्तार हुआ है। पुलिस को सूचना मिली थी कि साकची बाजार के बाटा चौक में एक युवक बाइक से खड़ा हुआ है।

इसे भी पढ़ें – काम की तलाश में जमशेदपुर आए आरा के युवक को डिमना चौक पर ट्रक ने मारी टक्कर, एमजीएम में भर्ती

वह ब्राउन शुगर बेच रहा है। तभी पुलिस वहां पहुंची और युवक को गिरफ्तार कर लिया और थाने ले जाकर पूछताछ की। तलाशी लेने पर उसके पास से 10 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुई है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि वह ब्राउन शुगर कहां से खरीद कर लाता है और किसको बेचता है।

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO