Home > Crime > उत्पाद विभाग की टीम ने एमजीएम, गोविंदपुर और बिरसा नगर थाना क्षेत्र में की छापामारी, एक को गिरफ्तार कर भेजा जेल

उत्पाद विभाग की टीम ने एमजीएम, गोविंदपुर और बिरसा नगर थाना क्षेत्र में की छापामारी, एक को गिरफ्तार कर भेजा जेल

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : उत्पाद विभाग की टीम ने गुरुवार को जमशेदपुर के कई थाना क्षेत्रों में छापामारी की। एमजीएम थाना क्षेत्र के आमबेड़ा, गोविंदपुर थाना क्षेत्र के गडरूबासा और बिरसा नगर थाना क्षेत्र क लालटांड़ में छापामारी की गई। आमबेड़ा में एक अवैध महुआ शराब भट्टी को ध्वस्त किया गया। गडरूबासा और लालटांड़ में अवैध शराब बिक्री स्थलों पर छापामारी की गई। छापामारी होते ही शराब बेचने वाले लोग वहां से फरार हो गए। बिरसा नगर में एक शराब विक्रेता राहुल कर्माकर को उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे जेल भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़ें – साकची थाना क्षेत्र के साकची बाजार से ब्राउन शुगर बेच रहा टिस्को कर्मी गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

चार अवैध शराब विक्रेता हो गए फरार
चार अवैध शराब विक्रेता फरार हो गए। उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उनकी तलाश में छापामारी की जाएगी। उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 4000 किलोग्राम जावा महुआ नष्ट कर दिया गया है।
बिना नंबर वाली स्कूटर से बेची जा रही थी अवैध शराब
यह जावा महुआ शराब बनाने के लिए तैयार किया गया था। 210 लीटर महुआ शराब बरामद की गई है। जब्त की गई है। एक बिना नंबर का पुराना स्कूटर जबंत किया गया है। इसी से अवैध शराब बेची जा रही थी।

उत्पाद विभाग की छापामारी
You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply