Home > Crime > जुगसलाई के पार्वती घाट के पास वाहन चेकिंग के दौरान युवक से मारपीट करने के आरोपी तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

जुगसलाई के पार्वती घाट के पास वाहन चेकिंग के दौरान युवक से मारपीट करने के आरोपी तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र के पार्वती घाट के पास बुधवार को वाहन चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों ने मोहम्मद जहीरूद्दीन के बेटे मोहम्मद जैद के साथ मारपीट की थी। मोहम्मद जैद बुलेट मोटरसाइकिल से जा रहा था। उसके बुलेट पर प्रेशर हॉर्न लगा था। साथ ही मोडिफाइड साइलेंसर भी लगा था। पुलिसकर्मियों ने उसे रोका और उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए मारपीट भी की गई। इसकी शिकायत मोहम्मद जहीरूद्दीन और अन्य परिजनों ने एसएसपी से की थी। एसएसपी के निर्देश पर डीएसपी सीसीआर ने युवक के साथ बदतमीजी और मारपीट करने के आरोपी जुगसलाई थाना के पुलिस अवर निरीक्षक विकास कुमार, टैंगो के आरक्षी काश्मीर मुखी और आरक्षी अनिल कुमार महतो को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। डीएसपी सीसीआर ने बताया कि इन तीनों पुलिसकर्मियों ने अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरती और मनमाना रवैया अख्तियार किया। उद्दंडता पूर्वक कार्रवाई की। इसीलिए इन्हें सस्पेंड किया गया है। यह पुलिसकर्मी चाहते तो कानून के दायरे में रहते हुए युवक के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई कर सकते थे।

You may also like
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग
Jamshedpur News: JTET परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों के आसपास रहेगी निषेधाज्ञा, धालभूम एसडीएम ने जारी किया विशेष आदेश
Jamshedpur Advocate News : राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिवक्ताओं ने लिया एकजुटता का संकल्प, जमशेदपुर में लॉयर्स डिफेंस ने आयोजित की संगोष्ठी+VDO

Leave a Reply