Home > Crime > Jamshesdpur Gambling News:मानगो पुलिस ने जवाहर नगर में जुए के अड्डे पर की छापामारी, दो युवक हुए गिरफ्तार

Jamshesdpur Gambling News:मानगो पुलिस ने जवाहर नगर में जुए के अड्डे पर की छापामारी, दो युवक हुए गिरफ्तार

जमशेदपुर : मानगो पुलिस को सूचना मिली थी कि जवाहर नगर में बड़े पैमाने पर लोग जुआ खेल रहे हैं। इसकी जानकारी मिलने के बाद मानगो थाना प्रभारी ने एक टीम बनाकर जुआ अड्डा पर छापामारी की। पुलिस को देखते ही जुआ खेल रहे लोग भाग खड़े हुए। पुलिसकर्मियों ने दो युवकों को दौड़ा कर पकड़ लिया। पकड़े गए युवकों में शहीद और हन्नान हैं। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। पता लगाया जा रहा है कि कितने और लोग जुआ खेल रहे थे। मौके से ताश की गड्डी और कुछ रुपए भी बरामद हुए हैं।

Leave a Reply