Home > Crime > उलीडीह थाना क्षेत्र के एनएच-33 पर भारत फाइनेंस इंक्लूजन लिमिटेड के ऑफिस से डकैती के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल + वीडियो

उलीडीह थाना क्षेत्र के एनएच-33 पर भारत फाइनेंस इंक्लूजन लिमिटेड के ऑफिस से डकैती के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल + वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के एनएच-33 पर भारत फाइनेंस इंक्लूजन लिमिटेड के ऑफिस से चार फरवरी की रात डकैतों ने 12 लाख 83 हजार 595 रुपए लूट लिए थे। इस मामले में उलीडीह थाना पुलिस ने रविवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। गिरफ्तार किए गए आरोपी में गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के पुटो गांव का रहने वाला नसीम अहमद, गुमला के ही सिसाई थाना क्षेत्र के बानपुर का रहने वाला संजय चिक बड़ाईक और जामताड़ा थाना क्षेत्र के बिराजपुर का रहने वाला जमालुद्दीन अंसारी है। इनके पास से पुलिस ने एक बलेनो कार, 4 मोबाइल और लूटा हुआ ₹16100 नकद बरामद किया है। सिटी एसपी ने के विजय शंकर ने साकची स्थित अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि इस घटना में लगभग 7 आरोपी शामिल थे।

सिटी एसपी के विजय शंकर

संजय चिक की कार में यह सब जमशेदपुर आए थे। पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर सीसीटीवी फुटेज देखा तो कार का नंबर मिला था। कार मालिक संजय बड़ाइक को गिरफ्तार किया गया। उसने अन्य लोगों के नाम बताए। इनमें से नसीम अहमद और जमालुद्दीन अंसारी को छापामारी कर गिरफ्तार किया गया और जेल भेजा गया। पुलिस का कहना है कि अन्य चार आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। नसीम अहमद और जमालुद्दीन अंसारी का अपराधिक इतिहास है। नसीम के ऊपर गुमला में ही 5 केस दर्ज हैं, जबकि जुमार पर तीन केस हैं।
इसे भी पढ़ें-उलीडीह के एनएच-33 पर साधु कॉलोनी से एक व्यक्ति का आटो चोरी, प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

You may also like
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह
जमशेदपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता भीम हेंब्रम का निधन, जिला बार संघ ने दी श्रद्धांजलि, 27 जुलाई को द्वितीय पाली में न्यायिक कार्य से रहेंगे विरत रहेंगे एडवोकेट्स
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी