Home > Crime > शादी का कार्ड बांटने निकले मानगो के डिमना बस्ती के युवकों की बाइक को आदित्यपुर टोल ब्रिज पर ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत एक घायल

शादी का कार्ड बांटने निकले मानगो के डिमना बस्ती के युवकों की बाइक को आदित्यपुर टोल ब्रिज पर ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत एक घायल

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : शादी का कार्ड बांटने गमहरिया जा रहे मानगो के उलीडीह थाना क्षेत्र के डिमना बस्ती के रहने वाले युवकों की बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। यह सड़क दुर्घटना रविवार की शाम आदित्यपुर टोल ब्रिज पर हुई। इस दुर्घटना में डिमना बस्ती के रहने वाले जानी लोहार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि, डिमना बस्ती का ही रहने वाला कृष्णा लोहार गंभीर रूप से घायल हुआ है। कृष्णा को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इमरजेंसी में उसका इलाज चल रहा है। बाइक जानी लोहार चला रहा था। वह पुट्टी का काम करता है। उसके बड़े भाई शंभू लोहार की शादी है। इसी शादी का कार्ड बांटने वह गम्हरिया जा रहा था। गम्हरिया में जानी लोहार की दीदी रहती हैं। घटना में जानी की मौत के बाद परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है। कृष्णा लोहार ने बताया कि जानी लोहार उसका भतीजा है। घटना को अंजाम देने के बाद ड्राइवर ट्रक लेकर फरार हो गया।
इसे भी पढ़ें-टाटा मोटर्स के इंडस्ट्रियल रिलेशन ऑफिसर दीपक कुमार का पुणे तबादला, ठेकेदारी प्रथा को बढ़ावा देने का है आरोप

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply