Home > Business > TATA Motors : टाटा मोटर्स में शनिवार को रहेगा ब्लॉक क्लोजर, प्लांट हेड ने जारी किया आदेश

TATA Motors : टाटा मोटर्स में शनिवार को रहेगा ब्लॉक क्लोजर, प्लांट हेड ने जारी किया आदेश

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स में 10 फरवरी यानी शनिवार को ब्लॉक क्लोजर रहेगा। टाटा मोटर्स के प्लांट हेड ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। 10 फरवरी को शनिवार है। रविवार को साप्ताहिक छुट्टी है। अब कंपनी 12 फरवरी को खुलेगी। ब्लाक क्लोजर के आदेश में कहा गया है कि 31 जुलाई साल 2017 के मेमोरेंडम ऑफ सेटलमेंट के प्रोवीजन के आधार पर टाटा मोटर्स प्लांट में क्लोज़र का फैसला किया गया है। आदेश में कहा गया है कि ब्लॉक क्लोजर के दौरान जिन कर्मचारियों या अधिकारियों को ड्यूटी पर बुलाया जाएगा। उन्हें काम पर आना होगा। बुलाया गया कर्मचारी या अधिकारी अगर गैर हाजिर रहेगा तो उसका पूरे दिन का वेतन कटेगा। वह दिन कर्मचारी के अवकाश में चला जाएगा। जबकि, बाई सिक्स ( अस्थायी) कर्मचारियों को इस अवधि का कोई वेतन नहीं मिलेगा। गौरतलब है कि इधर बीच कंपनी अधिक ब्लॉक क्लोजर ले रही है। इससे कर्मचारियों व मजदूर में नाराजगी है।

You may also like
Jamshedpur Tata Sublease Scam : फिर गरमाया 59 सबलीज का विवाद, कहां है 4288 पन्नों की जांच रिपोर्ट
जमशेदपुर जिला बार संघ के अधिवक्ता अमित वर्मा का निधन, 7 सितंबर को दूसरी पाली में कार्य से विरत रहेंगे अधिवक्ता
Jamshedpur Crime: गोलमुरी में रिश्तेदारों पर जेवरात और नकद रुपये चोरी करने का आरोप, FIR दर्ज
गोविंदपुर में 48 घंटे से जलापूर्ति ठप, डेढ़ लाख लोग परेशान, पानी टंकी पर फूटा आक्रोश+VDO