Home > Jamshedpur > जमशेदपुर जिला बार संघ के अधिवक्ता अमित वर्मा का निधन, 7 सितंबर को दूसरी पाली में कार्य से विरत रहेंगे अधिवक्ता

जमशेदपुर जिला बार संघ के अधिवक्ता अमित वर्मा का निधन, 7 सितंबर को दूसरी पाली में कार्य से विरत रहेंगे अधिवक्ता

Jamshedpur : जमशेदपुर जिला बार संघ के सम्मानित अधिवक्ता अमित वर्मा उर्फ अमित कुमार श्रीवास्तव का गंभीर बीमारी के दौरान 4 सितंबर 2026 को आकस्मिक निधन (Jamshedpur Advocate News) हो गया। वे 56 वर्ष के थे और पुराने कोर्ट परिसर में मुख्य रूप से वकालत (Jamshedpur Advocate News) करते थे।

अमित वर्मा हिल व्यू कॉलोनी, डिमना बस्ती, जमशेदपुर के निवासी थे। 6 सितंबर 2026 को स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके बड़े भाई पवन कुमार वर्मा और भतीजे युवराज श्रीवास्तव भी अधिवक्ता हैं। वे अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं।

अंतिम संस्कार में अधिवक्ता परमजीत कुमार श्रीवास्तव, नवीन प्रकाश, अमित कुमार, विनोद कुमार मिश्रा, अक्षय कुमार झा, पंकज कुमार गुप्ता, शेषनाथ सिंह सहित बड़ी संख्या में परिजन और शुभचिंतक मौजूद रहे।

जमशेदपुर जिला बार संघ ने बताया कि 7 सितंबर 2026 को अधिवक्ता द्वितीय पाली में अपने आपको न्यायिक कार्य से अलग रखकर दिवंगत अधिवक्ता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

इसे भी पढ़ें – झारखंड के कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, हृदयाघात से गई जान, झारखंड में दो दिन के शोक का एलान

You may also like
Jharkhand Minister Death: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर JMM नेता सिमरन भाटिया ने जताया गहरा शोक
झारखंड के कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, हृदयाघात से गई जान, झारखंड में दो दिन के शोक का एलान
Jamshedpur Crime: पश्चिम बंगाल से बरामद हुआ बर्मामाइंस अगवा तीन साल का आर्यन, मुंबई में बेचने के लिए किया था अपहरण
शिक्षक दिवस पर शिव गुरुकुल की शिक्षिका नीलम झा को बच्चों ने दी शुभकामनाएं

Leave a Reply