Home > Crime > Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले में 3 साल से अधिक समय से तैनात 236 पुलिसकर्मियों का अन्य जिला हुआ ट्रांसफर, निर्वाचन विभाग के आदेश पर कार्रवाई

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले में 3 साल से अधिक समय से तैनात 236 पुलिसकर्मियों का अन्य जिला हुआ ट्रांसफर, निर्वाचन विभाग के आदेश पर कार्रवाई

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में 3 साल से अधिक समय से तैनात 236 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर कर दिया गया है। इन पुलिसकर्मियों को जमशेदपुर से हटा कर गुमला, पाकुड़, खूंटी आदि जिलों में भेजा गया है। शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। पूरे प्रदेश से विभिन्न जिलों में 3 साल से अधिक समय से तैनात 2703 पुलिसकर्मियों को दूसरे जिलों में ट्रांसफर किया गया है।
एसएसपी से मांगा गया प्रमाण पत्र
जिलों के एसएसपी और एसपी से कहा गया है कि अब वह मुख्यालय को यह प्रमाण पत्र दें कि उनके जिले में 3 साल से अधिक समय से तैनात कोई पुलिस पुलिसकर्मी नहीं बचा है। आदेश दिया गया है कि इस स्थानांतरण के बाद भी अगर कोई पुलिसकर्मी छूट जाता है जो 3 साल से अधिक समय से एक ही जिले में तैनात है तो उसकी सूची बनाकर मुख्यालय भेजें। ताकि उसका तबादला दूसरे जिले में किया जा सके।
हर चुनाव से पहले होते हैं ट्रांसफर
देश में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। इसीलिए , निर्वाचन विभाग के आदेश पर तबादले की यह कार्रवाई की गई है। निर्वाचन विभाग का मानना है कि एक ही जिले में 3 साल से अधिक समय से तैनात अधिकारी या कर्मचारी चुनाव को प्रभावित कर सकते हैं। इसीलिए, हर बार चुनाव आयोग निर्वाचन से पहले 3 साल से अधिक समय से तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों का ट्रांसफर करता है।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply