Home > Crime > Jamshedpur Crime: गोलमुरी में रिश्तेदारों पर जेवरात और नकद रुपये चोरी करने का आरोप, FIR दर्ज

Jamshedpur Crime: गोलमुरी में रिश्तेदारों पर जेवरात और नकद रुपये चोरी करने का आरोप, FIR दर्ज

Jamshedpur (Jharkhand) : गोलमुरी थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपनी ननद और ननद की बेटी पर घर से सोने के जेवरात और नकद रुपये चोरी (Golmuri Theft) करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के आवेदन पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मामला पिछले वर्ष 9 दिसंबर से 25 अगस्त के बीच का बताया जा रहा है। पीड़िता ज्योति बेनो बारला, जो श्री कृष्णा फार्मा बिल्डिंग (Golmuri Theft) में रहती हैं, ने पुलिस को बताया कि 25 अगस्त को जांच करने पर उन्हें घर से सोने के जेवरात और कुछ नकद रुपये गायब मिले।

ज्योति बेनो बारला के पति का नाम रमीज राजा खान है। आरोप है कि उनकी ननद साजिया खानम और ननद की बेटी अरबिया खान ने घर से जेवरात और नकदी पार कर दी। बताया गया है कि दोनों आरोपी भी उसी फ्लैट में रहती हैं, जहां पीड़िता निवास करती हैं।

घटना की जानकारी मिलने के बाद ज्योति बेनो बारला ने गोलमुरी थाना में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Murder: चंदन गिरी हत्याकांड में पत्नी और सास गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी

पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच में आरोपों की पुष्टि और अन्य साक्ष्य मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

You may also like
Jamshedpur Crime : गुड़ाबांदा में वाहन चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 17 बाइक-स्कूटी बरामद, तीन गिरफ्तार+VDO
Jamshedpur Nikhar Sablok Murder : 12 गोलियां, दो शूटरों की तस्वीरें; कई संदिग्ध हिरासत में
Jamshedpur News: छाया नगर में युवक की हत्या कर दुकान के बाहर फेंका गया शव, इलाके में सनसनी
Jamshedpur Crime: बागबेड़ा की गोल्डेन ज्वेलरी चोरी कांड का खुलासा, दो गिरफ्तार; 1.5 किलो चांदी के जेवरात बरामद

Leave a Reply