Home > Crime > कदमा में प्रेमिका को लेकर भाग रहे युवक की कार पलटी, पुलिस ने कार की जब्त

कदमा में प्रेमिका को लेकर भाग रहे युवक की कार पलटी, पुलिस ने कार की जब्त

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र के प्रतिमा नगर में सती रोड पर एक युवक की कार पलट गई। इस कार में युवक अपनी प्रेमिका के साथ सवार था। वह प्रेमिका को लेकर शहर से बाहर भाग रहा था। कार पलटते ही लोगों ने कार को घेर लिया और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और प्रेमी प्रेमिका को बाहर निकाला। घटना की जानकारी मिलते ही प्रेमिका के घर वाले भी मौके पर पहुंच गए थे और वह युवती को समझा-बुझाकर अपने घर ले गए। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। कार को भी ज़ब्त कर लिया गया है। बताते हैं कि युवती की शादी कहीं और तय कर दी गई थी। इसी के बाद वह अपने प्रेमी के साथ फरार होने जा रही थी।
इसे भी पढ़ें-टाटा मोटर्स की बस में टाटा मोटर्स कर्मचारी की अचानक मौत पर उठे सवाल, तनाव में ड्यूटी कर रहे कर्मचारी, साल भर से बंद है डाइट फूड

You may also like
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply