Home > Crime > Jamshedpur : एमजीएम थाना क्षेत्र के गोकुल नगर में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Jamshedpur : एमजीएम थाना क्षेत्र के गोकुल नगर में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

जमशेदपुर: एमजीएम थाना क्षेत्र के गोकुल नगर में बुधवार की रात पेड़ से लटका एक युवक जितेन महतो का शव मिला है। जितेन महतो की उम्र 20 वर्ष बताई जा रही है। बताते हैं कि उसने 1 साल पहले लव मैरिज की थी। यह भी चर्चा है कि जितेन महतो आईपीएल का सट्टा खेलता था। इसमें काफी रकम हार गया था। शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एमजीएम अस्पताल के शीत गृह में रखवा दिया है। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि यह आत्महत्या है या फिर कोई और मामला है। वैसे पुलिस प्रथम दृष्ट्या इसे आत्महत्या का मामला मानकर चल रही है। शव जितेन महतो के घर के पीछे ही एक पेड़ में प्लास्टिक की रस्सी से लटकता हुआ पाया गया है।

You may also like
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply