Home > Jamshedpur > Jamshedpur: जेएनएसी ने साकची में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, कई दुकानों के तोड़े छज्जे, वसूला जुर्माना+ वीडियो

Jamshedpur: जेएनएसी ने साकची में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, कई दुकानों के तोड़े छज्जे, वसूला जुर्माना+ वीडियो

जमशेदपुर: जेएनएसी ने साकची में बुधवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अतिक्रमण हटाओ अभियान साकची मेन रोड में वी 2 के आसपास और आम बागान क्षेत्र में चलाया गया। जेएनएसी के विशेष अधिकारी अरविंद तिर्की जेएनएसी का उड़न दस्ता और जेसीबी लेकर साकची मेन रोड पहुंचे तो वहां दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदारों ने अपना अतिक्रमण खुद ही हटाना शुरू कर दिया। जबकि, जेएनएसी के जेसीबी ने दुकानों और शोरूम के बाहर सड़क पर रखा प्रचार बोर्ड तोड़ दिए। ठेला भी हटा दिया गया। सारा सामान ट्रैक्टरों में लाद कर जेएनएसी ले जाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि जिन दुकानदारों ने अतिक्रमण किया था। उनसे जुर्माना भी वसूला गया है।

₹500 से लेकर₹4000 तक का जुर्माना वसूला गया है। अधिकारियों ने कहा कि अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि दुकानदार फुटपाथ पर अपना सामान रख देते हैं। इससे आवागमन में दिक्कत हो रही है। इसी के चलते यह अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया है।

You may also like
Jharkhand Teacher Eligibility Test : सरायकेला में 16,315 अभ्यर्थियों ने दी JTET-2026 की परीक्षा, दोनों पालियों में 93 प्रतिशत से अधिक रही उपस्थिति
Gamharia Rape In Police Station : गम्हरिया थाने में दुष्कर्म कांड के बाद राजेश टुडू बने नए थाना प्रभारी, महिला आयोग से विधायक पूर्णिमा साहू ने की हस्तक्षेप की मांग
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग

Leave a Reply