Home > Jamshedpur > Tatanagar Rail News : वंदे भारत एक्सप्रेस में वसूली कर रहे दो TTE धराए

Tatanagar Rail News : वंदे भारत एक्सप्रेस में वसूली कर रहे दो TTE धराए

जमशेदपुर : (Tatanagar Rail News) पटना से टाटानगर आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों से अवैध वसूली करते हुए दो टीटीई नसीम और अर्जुन साहू पकड़े गए हैं। इन्हें धनबाद रेल मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार ने औचक निरीक्षण में पकड़ा था। अब इन दोनों टीटीई को ट्रेन ड्यूटी से हटा दिया गया है। इन्हें अब टाटानगर रेलवे स्टेशन पर तैनात कर दिया गया है। औचक छापामारी में बिना टिकट 11 यात्री पकड़े गए थे। दोनों टीटीई पर आरोप है कि उन्होंने इन यात्रियों से पैसा लेकर इन्हें यात्रा कराई और सीट भी दी थी। (Tatanagar Rail News)

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur DC News : जमशेदपुर में भू-अर्जन और पथ निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा बैठक, उपायुक्त ने मुआवजा भुगतान को तेज़ करने के दिए निर्देश

Tatanagar Rail News: धनबाद से रिपोर्ट आने पर हुई कार्रवाई

यह औचक छापामारी 11 मई को हुई थी। धनबाद रेल मंडल के प्रबंधक विनीत कुमार ने इस औचक छापामारी की विस्तृत रिपोर्ट बना कर चक्रधरपुर रेल मंडल भेजी है। इसी के बाद इस प्रकरण में अब आगे की कार्रवाई शुरू हुई है। धनबाद से रिपोर्ट आने के बाद चक्रधरपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम आदित्य चौधरी ने इन दोनों टीटीई पर कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी कड़ी में उन्हें टाटानगर रेलवे स्टेशन पर तैनात कर दिया गया है। जांच पूरी होने और आगे की कार्रवाई होने तक इन दोनों टीटीई के किसी भी ट्रेन पर ड्यूटी करने पर पाबंदी लगा दी गई है।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply