Home > Jamshedpur > Jamshedpur DC News : जमशेदपुर में भू-अर्जन और पथ निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा बैठक, उपायुक्त ने मुआवजा भुगतान को तेज़ करने के दिए निर्देश

Jamshedpur DC News : जमशेदपुर में भू-अर्जन और पथ निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा बैठक, उपायुक्त ने मुआवजा भुगतान को तेज़ करने के दिए निर्देश

Jamshedpur ( पूर्वी सिंहभूम) :  (Jamshedpur DC News)  उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में भू-अर्जन, पथ निर्माण और अधिसूचित विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में एनएचएआई, रेलवे, पथ निर्माण विभाग, जलापूर्ति विभाग, विद्युत विभाग समेत अन्य संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति रही। (Jamshedpur DC News)

बैठक में मुख्य रूप से एनएचएआई की फोरलेन एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना (पारडीह काली मंदिर–डिमना चौक–बालिगुमा) पर जोर दिया गया। इस परियोजना के तहत बिजली के तार, जलापूर्ति और गैस पाइपलाइन जैसी यूटिलिटी सुविधाओं के स्थानांतरण (utility shifting) की प्रगति पर चर्चा की गई। उपायुक्त ने एफआरए (Forest Rights Act) से संबंधित प्रक्रियाओं में अपेक्षित तेजी लाने और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने इस आदेश को फौरन अमल में लाने की बात कही है।

Jamshedpur DC News : 18 सड़क परियोजना में चल रही मुआवजा प्रक्रिया

Jamshedpur DC News: मीटिंग में शामिल डीसी व अन्य अधिकारी

Jamshedpur DC News: मीटिंग में शामिल डीसी व अन्य अधिकारी

पथ निर्माण विभाग की 18 परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान बताया गया कि 10 परियोजनाओं में रैयतों को मुआवजा देने की प्रक्रिया प्रगति पर है, जबकि शेष 8 में प्रक्रिया जारी है। उपायुक्त ने कैम्प मोड में भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया ताकि ग्रामीणों को पूर्व सूचना देकर शिविरों के माध्यम से समय पर मुआवजा दिया जा सके।

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Rail Buldozer : सुंदरनगर में रेलवे का अतिक्रमण हटाओ अभियान, 24 झोपड़ियों पर चला बुलडोजर, कई गरीब परिवार हुए बेघर + VDO

समीक्षा में बुड़ामारा से चाकुलिया रेललाइन परियोजना के अंतर्गत आरओबी (ROB) निर्माण पर भी गहन विचार किया गया। उपायुक्त ने कहा कि संबंधित एजेंसियों को आवश्यक समन्वय स्थापित कर कार्यवाही करनी होगी ताकि परियोजनाएं समय पर पूरी हों और कोई बाधा उत्पन्न न हो।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि भू-अर्जन, मुआवजा, यूटिलिटी शिफ्टिंग और एफआरए मामलों में सभी विभाग आपसी तालमेल से कार्य करें, जिससे जिले की विकास परियोजनाएं झारखंड राज्य के लिए एक मिसाल बन सकें।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार ने छात्राओं से कहा—ज्ञान और प्रतिभा से देश के विकास में दें योगदान+VDO

Leave a Reply