Home > Business > टाटा मोटर्स कम्यूनिटी सर्विसेज में हुआ बोनस समझौता, यूनियन पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत

टाटा मोटर्स कम्यूनिटी सर्विसेज में हुआ बोनस समझौता, यूनियन पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत

जमशेदपुर, ( झारखंड) : टाटा मोटर्स कम्यूनिटी सर्विसेज (Tata Motors Community Services) में गुरुवार को बोनस समझौता हो गया। यह समझौता टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष अजय भगत और उपाध्यक्ष प्रकाश विश्वकर्मा की मध्यस्थता में संपन्न हुआ।

समझौते में टाटा मोटर्स कम्यूनिटी सर्विसेज (Tata Motors Community Services) वर्कर्स यूनियन के महामंत्री बाबूलाल सिंह, सहायक सचिव जगजीत सिंह, एमडी परवेज, विनोद कुमार झा, कोषाध्यक्ष सुनील बारी, प्रबंधन की ओर से ग्राम विकास सचिव एलेन जोसेफ और सहायक सचिव कपिल कुमार समेत यूनियन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने हस्ताक्षर किए।

इस समझौते से कुल 30 कर्मचारी लाभान्वित होंगे, जिन्हें 8.33 प्रतिशत बोनस मिलेगा। यानी, प्रति कर्मचारी औसतन 27,000 रुपये का भुगतान बोनस के रूप में किया जाएगा।

यूनियन नेताओं का स्वागत

Jamshedpur Tata Motors Bonus

Jamshedpur Tata Motors Bonus

बोनस समझौते के बाद टाटा मोटर्स के विभिन्न डिवीजनों में यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आरके सिंह का जोरदार स्वागत किया गया। यह स्वागत हाल में टाटा मोटर्स में हुए बोनस समझौते की सफलता को लेकर किया गया।

गुरुवार सुबह 9 बजे रियर एक्सल डिवीजन में पहला स्वागत कार्यक्रम हुआ, जहां कार्यकारी अध्यक्ष अनिल शर्मा ने स्वागत भाषण दिया। यूनियन नेताओं को फूलों की माला पहनाई गई और अंगवस्त्र भेंट किए गए।

शशि भूषण प्रसाद ने कहा कि यूनियन का लक्ष्य है कि मजदूरों के चेहरे पर हमेशा मुस्कान बनी रहे। वहीं आरके सिंह ने कहा कि पहले बोनस दुर्गा पूजा के बाद मिलता था, अब समय से हो रहा है।

उन्होंने कहा कि मजदूरों को डिप्लोमा, बीटेक और एमबीए की फ्री शिक्षा दी जाएगी ताकि वे भी अधिकारी बन सकें। उन्होंने यह भी कहा कि टाटा मोटर्स के मजदूर कंपनी से भावनात्मक रूप से जुड़े होते हैं, इसलिए वे कहीं और नहीं जाना चाहते।

उन्होंने स्थाईकरण को यूनियन की बड़ी उपलब्धि बताया और कहा कि यूनियन का प्रयास है कि हर मजदूर को सामाजिक सुरक्षा मिले।

इसे भी पढ़ें – टाटा मोटर्स में 12.30 प्रतिशत मिलेगा बोनस, 75 323 रुपए मिलेगी अधिकतम राशि, मजदूरों में खुशी की लहर+ VDO

इंजन डिवीजन में कटा केक

इंजन डिवीजन में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में शशि भूषण प्रसाद और आरके सिंह ने एक विशाल केक काटा। इस दौरान डीजीएम सुधांशु दास, अरविंद प्रसाद, पंकज पांडेय सहित यूनियन के कई पदाधिकारी और कमेटी सदस्य मौजूद रहे।

आरके सिंह ने कर्मचारियों से गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की अपील की और कहा कि गाड़ी का दिल इंजन होता है, इसलिए इसकी गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जीओ ग्रुप के कर्मचारियों को भी भविष्य में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

सम्मान और आयोजन

इस अवसर पर साहित्यिक क्षेत्र में योगदान के लिए महिला कर्मचारी और कवियित्री समा दुबे को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अशोक उपाध्याय और उत्तम गुहा ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन राजेश पाठक और प्रदीप कुमार सिंह ने दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में चंद्रकांत सिंह, बीके सिंह, अंजय कुमार, सुभाष राय, अनिल कुमार और संजय शर्मा का विशेष योगदान रहा।

You may also like
Jamshedpur Dangerous Boat : लकड़ी के पटरे जोड़कर बनी कमजोर नाव से मछली पकड़ने और बालू निकालने का खतरा, सुवर्णरेखा में इसी नाव से दो युवक हुए लापता
Jamshedpur Tata Sublease Scam : फिर गरमाया 59 सबलीज का विवाद, कहां है 4288 पन्नों की जांच रिपोर्ट
Jamshedpur Tata Motors: टाटा मोटर्स से सेवानिवृत्त 8 कर्मचारियों का सम्मान, यूनियन ने दी स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं
Tata Motors Retirement : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के संयुक्त महामंत्री एचएस सैनी सेवानिवृत्त, दो जगह हुआ विदाई समारोह

Leave a Reply