जमशेदपुर/आदित्यपुर : टाटा स्टील प्रबंधन और टिस्को मज़दूर यूनियन के बीच 28 अगस्त 2025 को वार्षिक बोनस भुगतान के लिए समझौता हुआ। यह समझौता वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए किया गया है। ये बोनस (Tata Steel Growth Shop) में हुआ।
बोनस की गणना का आधार
* प्रबंधन और यूनियन ने तय किया कि 2021-22, 2022-23 और 2023-24 की तरह ही 2024-25 के लिए भी बोनस भुगतान की मौजूदा स्कीम जारी रहेगी।
* बोनस की राशि नेट प्रॉफिट (Net Profit India Operations) के 1.5% पर आधारित होगी। इसमें FY 23-24 और FY 24-25 में टाटा स्टील में मर्ज हुई कंपनियों का लाभ भी शामिल होगा, लेकिन Tata Steel Meramandali का लाभ इसमें नहीं जोड़ा जाएगा।
* बोनस निर्धारण के लिए तीन अतिरिक्त पैरामीटर भी जोड़े गए —
1. Profitability (Profit per ton of saleable steel)
2. Productivity (tons of crude steel/employee/year)
3. Safety (LTIFR)
प्रमुख आंकड़े
* नेट प्रॉफिट: ₹9255.05 करोड़
* प्रॉफिटेबिलिटी: ₹6241 प्रति टन सेलएबल स्टील
* प्रोडक्टिविटी: 599 टन प्रति कर्मचारी/वर्ष
* सेफ्टी: 0.32 LTIFR
* बोनस पर कुल व्यय: ₹272.83 करोड़
इसे भी पढ़ें – टाटा स्टील में हुआ 16.68 प्रतिशत बोनस, छह सितंबर को खाते में जाएगी रकम
अतिरिक्त राशि और कुल बोनस
यूनियन की ओर से कर्मचारियों के पूर्ण सहयोग और उत्पादकता बढ़ाने के आश्वासन को देखते हुए प्रबंधन ने ₹30.30 करोड़ अतिरिक्त देने पर सहमति जताई।
इस प्रकार वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए कुल बोनस राशि ₹303.13 करोड़ तय की गई।
ग्रोथ शॉप, आदित्यपुर के लिए बोनस
* Tata Steel Growth Shop में कुल कर्मचारी: 230
* बोनस राशि: ₹2.44 करोड़
* न्यूनतम बोनस (पूर्ण उपस्थिति पर): ₹36,960/-
* अधिकतम बोनस (वास्तविक
उपस्थिति के आधार पर): ₹3,26,691/-




