Jamshedpur : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के संयुक्त महामंत्री एचएस सैनी के सेवानिवृत्त होने पर यूनियन कार्यालय और कंपनी परिसर में विदाई समारोह आयोजित किया (Jamshedpur Tata Motors Retirement) गया। दोनों कार्यक्रमों में यूनियन पदाधिकारियों, कमेटी मेंबरों और कर्मचारियों ने उन्हें सम्मानित करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

टाटा मोटर्स कर्मी को विदाई देते कर्मचारी
यूनियन कार्यालय में आयोजित समारोह में एचएस सैनी को शॉल, पुष्पगुच्छ और उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, पदाधिकारी, कमेटी मेंबर और आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य मौजूद रहे।
अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने एचएस सैनी को शुभकामनाएं देते हुए उनके व्यक्तित्व और संगठन के प्रति योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि सैनी एक कुशल और सफल नेता रहे हैं।
महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि ट्रेड यूनियन का वास्तविक नेता वही होता है, जो सभी को साथ लेकर चले। यह गुण एचएस सैनी में रहा है। उन्होंने सेवानिवृत्ति के बाद सैनी के स्वस्थ और खुशहाल जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि यूनियन आगे भी हर परिस्थिति में (Jamshedpur Tata Motors Retirement) उनके साथ खड़ी रहेगी।
कार्यक्रम का संचालन अशोक उपाध्याय ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन अनिल शर्मा ने किया।
कंपनी परिसर में भी हुआ सम्मान
टाटा मोटर्स कंपनी परिसर में भी एचएस सैनी के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इसमें यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, एचआर हेड प्रणव कुमार और ईआर हेड सौमिक रॉय समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए।
डिवीजन के कर्मचारियों ने एचएस सैनी को उपहार भेंट किए। अतिथियों ने उन्हें अंगवस्त्र और माला पहनाकर सम्मानित किया और सेवानिवृत्ति के बाद सुखद जीवन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन अभय कुमार ने किया।
इसे भी पढ़ें – Jamshedpur ED Raid: 734 करोड़ के GST घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, जमशेदपुर में बबलू जायसवाल के घर-दफ्तर समेत 3 ठिकानों पर छापा




