Home > Education > टाटा ने सबसे पहले शुरू किया था मातृत्व अवकाश, दिया था पीएफ

टाटा ने सबसे पहले शुरू किया था मातृत्व अवकाश, दिया था पीएफ

दुनिया को आठ घंटे काम करने का वर्क कल्चर देने वाला भी टाटा
एक्सएलआरआइ में सीएचआरओ कॉन्क्लेव का आयोजन, शामिल हुए कई दिग्गज
न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर :
एक्सएलआरआइ में दो दिवसीय सीएचआरओ कॉन्क्लेव का समापन हो गया। दो दिवसीय इस एचआर कॉन्क्लेव में दुनिया भर की कंपनियों में एचआर के क्षेत्र में होने वाली बेस्ट प्रैक्टिस पर सभी वक्ताओं ने चर्चा की। क्रिएटिंग टुडे फॉर टूमॉरो थीम पर आयोजित इस कॉन्क्लेव के दौरान एक्सएलआरआइ के एल्यूमिनाइ एसोसिएशन के अध्यक्ष सह बोर्ड ऑफ गवर्नर के सदस्य राणावीर सिन्हा ने कहा कि टाटा हाउस ने एच प्रैक्टिस के क्षेत्र में कई अहम चीजें दुनिया को दी हैं। उन्होंने कहा कि सबसे पहले टाटा में ही आठ घंटे का वर्क डे शुरू किया गया। साथ ही कर्मचारियों के लिए पीएफ, महिला कर्मचारियों को मातृत्व अवकाश के लाभ के साथ ही कार्यस्थल पर बेहतरीन माहौल तैयार किया। टाटा ने टैलेंट वैल्यू मैनेजमेंट पर फोकस किया। साथ ही कहा कि एचआर में नियमित तौर पर इनोवेशन की आवश्यकता है। आम तौर पर एचआर को ह्वाइट कॉलर जॉब कहा जाता है। लेकिन अब बदलते दौर में इसे ब्लू कॉलर जॉब बनाने की आवश्यकताओं पर बल दिया गया है। एचआर के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने पर वे किसी कंपनी के सीइओ के पद को भी हासिल कर सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान चीफ स्पीकर के रूप में फ्लिपकार्ट के एचआर वाइस प्रेसिडेंट डॉ वर्द्धराजू जर्नादनन मौजूद थे। उन्होंने डाटा ट्रांसफॉर्मेशन के साथ ही डाटा के महत्व पर अपनी बातों को रखा। इस दौरान कई केस स्टडी को भी प्रस्तुत किया। इस दौरान कई कहानियों के माध्यम से उन्होंने बताया कि चैलेंज आने पर किस प्रकार से उसे हैंडल किया जा सके। दो दिनों में कुल पांच राउंड के पैनल डिस्कशन हुए। इसमें अलग-अलग टॉपिक पर वक्ताओं ने अपनी बातों को रखा। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यार्थियों की ओर से अपराजिता चौधरी, जीतू मोहन, दिलप्रीत कौर, दिव्या परिमाला इनामंद्रा, सोहराब फराज जबकि शिक्षकों में प्रो. सुनील कुमार षाड़ंगी का अहम योगदान रहा।

You may also like
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग
Jamshedpur News: JTET परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों के आसपास रहेगी निषेधाज्ञा, धालभूम एसडीएम ने जारी किया विशेष आदेश
Jamshedpur Advocate News : राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिवक्ताओं ने लिया एकजुटता का संकल्प, जमशेदपुर में लॉयर्स डिफेंस ने आयोजित की संगोष्ठी+VDO

Leave a Reply