Home > Crime > कदमा में भाटिया बस्ती मोहन पथ की रहने वाली युवती को सोनारी के युवक ने दी जान से मारने की धमकी, वीडियो कॉल पर दिखाया पिस्टल

कदमा में भाटिया बस्ती मोहन पथ की रहने वाली युवती को सोनारी के युवक ने दी जान से मारने की धमकी, वीडियो कॉल पर दिखाया पिस्टल

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र के भाटिया बस्ती मोहन पथ की रहने वाली युवती ज्योति रागी को जान से मारने की धमकी मिली है। ज्योति रागी ने मंगलवार को मामले की शिकायत डीएसपी हेडक्वार्टर टू कमल किशोर से की। डीएसपी कमल किशोर ने पीड़िता को सोनारी थाना भेज दिया है और कहा है कि सोनारी थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराएं। ज्योति ने डीएसपी को बताया कि सोनारी का रहने वाला शिबू बारीक उर्फ छोटू उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है और वह वीडियो कॉल करके पिस्टल और गोली भी दिखाता है। ज्योति इवेंट का काम करती है डेढ़ साल पहले उसकी पहचान शिबू बारिश से हुई थी। शिबू ने उसे शादी का झांसा दिया और अपने साथ रखा। युवती ने बताया कि शिबू उसके घर भी आया था और परिजनों को भी धमकी दी। ज्योति का कहना है कि शिबू मादक पदार्थ का धंधा करता है। यह जानकारी जब युवती को हुई तो वह उससे अलग होना चाहती थी। लेकिन शिबू ने उसे आदर्श नगर स्थित अपने फ्लैट में बंधक बना लिया था और मोबाइल भी छीन लिया था। दो दिन पहले ही वह किसी तरह वहां से भागकर अपने घर पहुंची है।
इसे भी पढ़ें- स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के अश्लील चैट वीडियो मामले में भाजपा नेता विकास सिंह बोले- पैसे और पावर के दम पर मामले की लीपापोती में जुट गए हैं मंत्री + वीडियो

You may also like
Jamshedpur Tata Power
Jamshedpur Tata Power : टाटा पावर ने रूफटॉप सोलर को लेकर शुरू की अनूठी पहल, छह एपिसोड की माइक्रो ड्रामा सीरीज ‘तेरी छत, मेरी छत’ लॉन्च
Mango Chhath Ghat Cleaning : छठ महापर्व को लेकर मानगो नगर निगम अलर्ट, 14 घाटों की सफाई और रोशनी के लिए अधिकारियों की तैनाती
Jamshedpur Assault Caseजमशेदपुर में मारपीट रोकने पहुंचे युवक की पांच लोगों ने की पिटाई, पुलिस पर 5 हजार रुपये लेने का आरोप
Jamshedpur Rail News : सड़क हादसे में घायल की जान बचा सकते हैं शुरुआती कुछ मिनट, रेलकर्मियों को सिखाए गए बचाव के तरीके

Leave a Reply